ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका में कोरोना से एक दिन में 884 मौतें, 4,475 हुई मरने वालों की कुल संख्या
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
October 28, 2026
दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
October 28, 2026
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अमेरिका में कोरोना से एक दिन में 884 मौतें, 4,475 हुई मरने वालों की कुल संख्या

By @dmin Published April 2, 2020
Share
SHARE

वाशिंगटन। कोरोना वायरस का सबसे बड़ा गढ़ बन चुके अमेरिका में एक दिन में 884 लोगों की मौत हुई है। इससे देश में मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,475 पहुंच गया है। अमेरिका में 2,13,372 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जो दुनिया में सबसे ज्‍यादा है।
अगर पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या 930,000 पहुंच गई है जबकि 47 हजार से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं। जॉन हापकिन्‍स यूनिवर्सिटी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 884 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। अमेरिका में एक दिन में मरने वालों की यह अब तक कि सबसे बड़ी संख्‍या है। इस बीच अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे बड़े गढ़ न्‍यूयॉर्क शहर में मरने वालों की संख्‍या 1300 को पार कर गई है। इस महासंकट में अमेरिका में अस्‍पतालों में मास्‍क और अन्‍य चिकित्‍सा सामानों की भारी कमी हो गई है।
इस बीच अमेरिका ने फैसला किया है कि अपने विमानवाहक पोत थियोडोर रुजवेल्‍ट से 3000 नौसैनिकों को निकालने का फैसला किया है। इन नौसैनिक को गुआम के होटलों में क्‍वारंटाइन किया जाएगा। इस बीच पोत पर कोरोना से संक्रमित नौसैनिकों की संख्‍या बढ़कर 100 हो गई है। कोरोना वायरस से अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में पीपीई किट की भारी कमी हो गई है। यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमण के 10 हजार मरीज हैं।
इस बीच अमेरिका में मात्र 6 सप्ताह के नवजात बच्‍चे की मौत ने सबको हैरान कर दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से इस 6 सप्ताह के बच्चे की मौत हो गई है। अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट के गवर्नर ने कहा कि यह कोरोना वायरस से हुई सबसे कम उम्र की मौतों में से एक है। गवर्नर नेड लामोंट ने ट्वीट कर बताया कि नवजात को पिछले सप्ताह एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे बचाया नहीं जा सका।
अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच पूरे अमेरिका में जगह-जगह अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं, जिस काम में आर्मी को लगा दिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य संगठन भी अस्पताल बनाने के काम में जुड़ गए हैं। सिएटल में फोर्ट कार्सन और जाइन बेस लेविस मैककॉर्ड से पहुंचे सेना के जवान फील्ड अस्पताल बनाने में जुटे हुए हैं। यहां 250 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। अस्पतालों में बेड कम पड़ने पर मरीजों को यहां लाया जाएगा। नेवी ने अपने जहाज में चल रहे 1000 बेड के अस्पताल को न्यूयॉर्क पोर्ट पर खड़ा कर दिया है। यहां हालांकि कोरोना मरीजों का इलाज नहीं किया जाएगा। अस्पताल में बेड की कमी पर आम मरीजों का यहां इलाज किया जाएगा। न्यूयॉर्कक का मशहूर सेंट्रल पार्क जो राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी खासा मशहूर है। वहां भी तंबुओं के सहारे अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं। इस काम में गैर सरकारी संस्थाएं भी मदद कर रही हैं।

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin April 2, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तबलीगी जमात के लोगों ने आइसोलेशन सेंटर में मेडिकल स्टाफ से की बदसलूकी, उन पर थूका
Next Article बजरंग दल जिला भिलाई द्वारा किया गया 200 परिवारों को अनाज वितरण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?