ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केजरीवाल मोदी की राह पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

केजरीवाल मोदी की राह पर

By @dmin
Published: April 2, 2020
Share
SHARE

दिल्ली मॉडल को पूरे देश में पहुंचा से मुख्यमंत्री
केजरीवाल की नजर अब देश की बड़ी कुर्सी पर
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाव-भाव और राजनीति का तौर-तरीका भी बदल गया है। अपने पहले कार्यकाल में केंद्र सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले केजरीवाल इस बार चुप्पी साधे हुए हैं। यही नहीं वे राष्ट्रीय मीडिया के माध्यम से दिल्ली मॉडल को पूरे देश में पहुंचा रहे हैं। जैसा वर्ष 2013-14 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल को प्रचारित करने में किया था। इससे यह साफ लग रहा है की केजरीवाल की नजर देश की सबसे बड़ी कुर्सी यानी प्रधानमंत्री पद पर है।
गौरतलब है कि इस समय देश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में केजरीवाल दिल्ली के विकास और सुशासन मॉडल को प्रचारित कर देशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में लगे हुए हैं।

-राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार पर जोर
दिल्ली में पैर जमा लेने के बाद, अरविंद केजरीवाल अब पूरे देश में अपने पांव पसारने की तैयारी शुरू कर दी है। केजरीवाल की रणनीति है कि वह सबसे पहले देश के अन्य राज्यों में दिल्ली के विकास और सुशासन को प्रचारित करें। इसके लिए राष्ट्रीय मीडिया को माध्यम बनाया है। साथ ही आम आदमी पार्टी की राज्य इकाईयों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे राज्य में दिल्ली की गाथा लोगों को सुनाए। पार्टी का पहला फोकस यूपी पर है। इसकी वजह वह राष्ट्रीय मान्यता है, जिसके तहत कहा जाता है कि प्रधानमंत्री पद का रास्ता यूपी से होकर ही गुजरता है। आखिर भाजपा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने भी तो उत्तर प्रदेश का ही रूख किया। वैसे तो अरविंद केजरीवाल वाराणसी की सियासी नदी में 2014 में भी डुबकी लगा ही चुके हैं।

-शहर-गांव हर जगह पहुंचेगा विकास मॉडल
आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल को देशभर में शहर-शहर, गांव-गांव घूम कर प्रचार करने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा भी था कि अब काम की राजनीति शुरू हो चुकी है और बाकी सब नहीं चलेगा।

-दिल्ली के कई विधायकों का दूसरे राज्यों में कनेक्शन
आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर आए तीन दर्जन से अधिक विधायक ऐसे हैं जिनका यूपी, एमपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित कई राज्यों से कनेक्शन हैं। पार्टी इन विधायकों के माध्यम से इन राज्यों में दिल्ली के विकास और सुशासन के साथ ही केजरीवाल की भी ब्रांडिंग करवाएगी।

-2024 में केजरीवाल देंगे मोदी को टक्कर?
दिल्ली विधानसभा में लगातार दूसरी बार आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत ने अभी से 2024 के आम चुनावों पर चर्चा को मौका दे दिया है। कई तरह की बातें हो रही हैं। विपक्ष के नेताओं ने केजरीवाल की जीत को जिस तरह से हाथों-हाथ लिया है, उससे ऐसे भी दावे किए जाने लगे हैं कि 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देने के लिए विपक्ष को असली नेता हाथ लग गया है। अब देखना यह है कि क्या केजरीवाल मोदी को टक्कर देने की स्थिति में आते हैं।

गरियाबंद में फिट-इंडिया फ्रीडम-रन का आयोजन: जिला स्तरीय दौड़ में शामिल हुए सैकड़ों युवा
सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट में वेई, मारिन को खिताब, सौरभ हारे
कान की बीमारी से पीड़ित लोगों के उपचार हेतु लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
रेटिना की बीमारियां आंखो की रोशनी के लिये हानिकारक
सावधान, गले और फेफड़ों के साथ ही दिमाग पर असर कर रहा कोरोना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डायलिसिस वाले मरीजों को कोरोना से खतरा
Next Article शिशुओं के कपडे धोने में करे उपयुक्त डिटर्जेट का चुनाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?