ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहली बार फ्लाई पास्ट में शामिल होगा 350 किमी/घंटे से ज्यादा रफ्तार से उड़ान भरने वाला अपाचे हेलिकॉप्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

पहली बार फ्लाई पास्ट में शामिल होगा 350 किमी/घंटे से ज्यादा रफ्तार से उड़ान भरने वाला अपाचे हेलिकॉप्टर

By @dmin
Published: January 13, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. एयरफोर्स में हाल ही में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर फ्लाई पास्ट में शामिल होंगे। चिनूक ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर है, जबकि 350 किमी/घंटे से ज्यादा रफ्तार से उड़ान भरने वाला अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर है।
वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 3 चिनूक “विक’ फॉरमेशन में उड़ान भरेंगे। इसके बाद फ्लाइपास्ट में अपाचे हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। 5 अपाचे “एरोहेड’ फारमेशन में उड़ान भरेंगे।
फ्लाईपास्ट में 45 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे
वरिष्ठ अफसर ने बताया- फ्लाईपास्ट में वायुसेना के 41 एयरक्राफ्ट और आर्मी एविएशन विंग के 4 हेलिकॉप्टर शामिल होंगे।
16 फाइटर जेट, 10 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 19 हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। फ्लाई पास्ट दो चरणों में होगा।
गणतंत्र दिवस परेड को लीड करते हुए सबसे पहले एमआई-15 और वी-5 हेलिकॉप्टर “वाई’ फॉर्मेशन में उड़ेंगे। इसे वाइन ग्लास फॉर्मेशन भी कहा जाता है।
इसके बाद सेना की एविएशन विंग के 4 हेलिकॉप्टर “ध्रुव’ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे।
फ्लाई पास्ट का दूसरा हिस्सा राजपथ पर परेड के बाद शुरू होगा। इसमें पहले वायुसेना के 3 एमके-5 डब्ल्यूएसआई हेलिकॉप्टर “विक’ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे।
इसके बाद 3 चिनूक भी “विक’ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे फिर 3 सी-130जे सुपर हरक्युलिस फ्लाई पास्ट करेंगे। दो सुखोई-30एमकेआई “नेत्र’ फॉर्मेशन में, 3 सी-17 ग्लोबमास्टर “ग्लोब’ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे।
फ्लाई पास्ट में 5 जगुआर, 5 मिग-29 भी उड़ान भरेंगे। इसके बाद जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से 3 सुखोई “त्रिशूल’ फॉर्मेशन में उड़ेंगे और अंत में सुखोई “वर्टिकल चार्ली’ फॉर्मेशन में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट की ओर उड़ान भरेगा। यह जमीन से 60 से 300 मीटर ऊंचाई पर उड़ान भरेगा।
परेड के लीडर होंगे विंग कमांडर विपुल गोयल
गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व विंग कमांडर विपुल गोयल करेंगे। वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- विंग कमांडर विपुल गोयल तीनों सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के सम्मिलित अंतर सेवा गार्ड की अगुवाई करेंगे। गणतंत्र दिवस का समारोह राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू होगा। वायुसेना इस कार्यक्रम की संयोजक है, इसलिए मुख्य मंच पर ध्वज फहराने के दौरान फ्लाइंग ऑफिसर अमन की मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कड़ी निर्धारित प्रक्रिया के तहत परेड में शामिल होने वाले वायुसैनिकों का चुनाव किया गया है।

दिल्ली सरकार ने एक लाख से ज्यादा के खाते में डाले 5-5 हजार रुपये, कुल 2.10 लाख श्रमिकों को होगा लाभ
थोपटे को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज समर्थकों ने कांग्रेस भवन में की तोड़फोड़
यूपी में कोरोना का कहर: पूरे प्रदेश में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 1000 जुर्माना
पूर्व सांसद को उम्रैकद, जीआरपी सिपाही की हत्या में 27 साल बाद फैसला
भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से उच्चायोग-कॉन्स्युलेट के गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बुलाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा के खिलाफ मानहानि का केस वापस लिया
Next Article सोनिया की अगुवाई में विपक्ष की बैठक शुरू; ममता-मायावती शामिल नहीं, आप-शिवसेना बोलीं- हमें जानकारी नहीं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?