ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आटा-चीनी के दाम ने इमरान के उड़ाए होश
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

आटा-चीनी के दाम ने इमरान के उड़ाए होश

By @dmin Published February 11, 2020
Share
SHARE

इस्‍लामाबाद,आम जनता के जीवन स्‍तर को सुधारने का वादा करके सत्‍ता में पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के इन दिनों होश उड़े हुए हैं। देश में आटे की भारी किल्‍लत के बीच अब पाकिस्‍तान में चीनी की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। रोजमर्रा की जिंदगी के लिए बेहद जरूरी आटे और चीनी की बढ़ती कीमतों के बाद अब इमरान खान को हस्‍तक्षेप करना पड़ा है। इमरान खान ने आटे और चीनी के बढ़ते दामों की जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के न‍िर्देश द‍िए हैं।

इमरान ने ट्वीट कर कहा कि वह जनता की तकलीफों को समझ रहे हैं और मंगलगवार को कैबिनेट की बैठक में खाद्य पदार्थों के दाम कम करने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों ने आटे और चीनी की कीमतों की जांच के लिए जांच शुरू कर दी है। मैं देश को आश्‍वासन देता हूं कि जो लोग भी इसके लिए जिम्‍मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और दंड लगाया जाएगा।

100 क‍िलो तक पहुंच सकती है चीनी
दरअसल, पाकिस्‍तान में आटे की गंभीर किल्‍लत के बाद अब चीनी का भी संकट हो गया है। आलम यह है कि पाकिस्‍तान में एक सामान्‍य रोटी की कीमत 12 से 15 रुपये पड़ रही है। इमरान सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में चीनी की थोक कीमत अब 74 रुपये किलो हो गई है। देश में चीनी की भारी हो गई जिससे दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अगले हफ्ते तक चीनी का थोक मूल्‍य 80 रुपये प्रति किलो हो जाएगा।

चीनी के बढ़ते दामों के बावजूद इमरान सरकार ने अभी तक इसके निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। कहा जा रहा है कि अगर चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो इसके दाम 100 प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं। इससे पहले परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल के दौरान पाकिस्‍तान में चीनी की कीमतें 105 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई थीं।

तीन लाख टन गेहूं का आयात
चीनी का यह संकट ऐसे समय पर उत्‍पन्‍न हुआ है जब पाकिस्‍तान आटे के गंभीर संकट से जूझ रहा है। पाकिस्‍तान के बड़े शहरों कराची, हैदराबाद और लाहौर में आटे की कीमतें 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। आटे और चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच अब पाकिस्‍तान में अब गैस की कीमतों में भी 5 प्रतिशत की वृद्धि होने जा रही है। आटे के संकट से निपटने के लिए पाकिस्‍तान सरकार तीन लाख टन गेहूं का आयात करने जा रही है।

पाकिस्‍तान में आटे के संकट की शुरुआत पिछले महीने खैबर पख्‍तुनख्‍वा प्रांत और सिंध से उस समय हुई जब ट्रांसपोर्टर पेट्रोल की कीमतें बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए हड़ताल पर चले गए। इससे सिंध में आटे की सप्‍ताइ रुक गई। इसके अलावा कराची तथा पंजाब के बीच आटे को ले जाने पर रोक लगा दिया गया जिससे आटे के दाम बढ़ गए। इस बीच खाद्य पदार्थों की कीमतों को बढ़ने से रोकने में अक्षम इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तानी तहरीक-ए-इंसाफ ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पाकिस्‍तान पीपल्‍स पार्टी जानबूझकर सिंध प्रांत में आटे का संकट पैदा कर रही है ताकि इमरान सरकार को बदनाम किया जा सके।

You Might Also Like

एशियन गेम्स भारत को पहला गोल्ड : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता

एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए भिड़ेंगी भारत व श्रीलंका की महिला क्रिकेटर, 22 को फाइनल

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान : देश में 80 लाख से अधिक बालिकाओं को दी गई वैक्सीन

@dmin February 11, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जापान में फंसे 168 भारतीयों की जान मुश्किल में, पीएम मोदी से की अपील- ‘कैसे भी करके हमें बचा लो’
Next Article 3500 यात्रियों से भरे क्रूज पर करॉना का अटैक, 130 लोगों में हो चुका है संक्रमण

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?