ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उद्योग के लिए कर भुगतान आसान बनाएगी सरकार : निर्मला सीतारमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

उद्योग के लिए कर भुगतान आसान बनाएगी सरकार : निर्मला सीतारमण

By @dmin
Published: February 11, 2020
Share
SHARE

कोलकाता,केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि सरकार उद्योगों और उपक्रमों के संपर्क में रहना चाहती है। सरकार बिना किसी परेशानी से कर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक सुविधा प्रदाता के रूप में काम करेगी। वह आम बजट, 2020-21 पेश होने के एक सप्ताह बाद व्यापार और उद्योग जगत के सदस्यों के साथ बातचीत कर रही थीं।

सीतारमण ने कहा, ‘सरकार उद्योग और कारोबारियों के साथ संवाद जारी रखना चाहती है। मैं यहां देश के अंदर और बाहर की दुनिया (विदेश में) की घटनाओं के कारण यहां नहीं आई हूं।’ जाहिर तौर पर उनका यह कहना था कि वह उद्योग जगत से संवाद के लिए यहां आई हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में कर मामलों में अपील करने व कर भुगतान की प्रक्रिया में अधिकारियों और करदाताओं के एक-दूसरे के सामने उपस्थित होने की अनिवार्यता समाप्त करने जैसे कदमों को शामिल किया है। सीतारमण ने कहा कि यह सिर्फ नई प्रौद्योगिकी से संभव हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘पिछले कई साल हमें बेकार कानूनों को हटाने में लगे। इससे सरकार को बजट में किए गए वादों को पूरा करने में मदद मिलेगी।’

वित्त मंत्री ने जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर कहा कि कर की दरें कम करने की पहल शुरू करने की जिम्मेदारी केंद्र की नहीं है। राज्यों के मंत्रियों को भी मामले उठाने चाहिए। चाय बोर्ड के चेयरमैन पीके बेजबरुआ द्वारा पश्चिम बंगाल और असम के चाय उत्पादक क्षेत्रों में एटीएम की कमी का मामला उठाने पर उन्होंने कहा, ‘बिना नकदी के मेहनताने का भुगतान समस्या हो रही है। मैं जानती हूं कि चाय उत्पादक क्षेत्रों में एटीएम कम हैं। सरकार इन इलाकों में एटीएम लगाने को तैयार है।’

वित्त सचिव राजीव कुमार ने कहा कि सच्चे कारोबारियों को कर्ज के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘व्यावसायिक ऋण वितरण में तेजी की जरूरत है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने कारोबार की वास्तविक असफलता और धोखाधड़ी के बीच फर्क करने के लिए एक समिति गठित की है।’ इस दौरान यहां के उद्योगपतियों ने वित्तमंत्री से मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिये बजट में उठाए गए बड़े कदमों की सराहना की। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के महानिदेशक राजीव सिंह ने बैठक के बाद कहा, ‘हमारी चर्चा बुनियादी संरचना पर खर्च बढ़ाने, भारतीय जीवन बीमा निगम का विनिवेश करने, कृषि क्षेत्र के लिये उपायों जैसे सरकार के बड़े कदमों पर केंद्रित रही।’

पेटीएम यूजर्स को झटका, 2 फीसदी का शुल्क
कॉरपोरेट पर मोदी सरकार मेहरबान, खजाने को होगा 25 हजार करोड़ का नुकसान
रामनवमी के अवसर पर शेयर बाजार बंद
Twitter पर लगा चार करोड़ रुपये का जुर्माना, इस मामले में पाया गया है दोषी
एडीबी बैंक भारत को 2.2 अरब डॉलर की सहायता देगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसबीआई का झटका: आज से कम हो गईं FD की दरें
Next Article अभिनेता विक्की कौशल ने कैटरीना को डेट करने को लेकर दिया यहां बयान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?