ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: U19: जीत से बौखलाए बांग्लादेशी खिलाड़ी, मैच खत्म होने पर भारतीय खिलाड़ियों से की बदसलूकी
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
October 28, 2026
दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
October 28, 2026
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

U19: जीत से बौखलाए बांग्लादेशी खिलाड़ी, मैच खत्म होने पर भारतीय खिलाड़ियों से की बदसलूकी

By @dmin Published February 10, 2020
Share
SHARE

कम स्कोर वाले मैच में टीम इंडिया की दिशाहीन गेंदबाजी और धीमी गति से बल्लेबाजी ने भारत को 5वीं बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बनने से रोक दिया. लेकिन मैच के तुरंत बाद मैदान पर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था. यहां जीत के साथ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी की.

क्रिकेट को एक जेंटल मैन खेल माना जाता है, लेकिन कभी-कभी इसकी सूरत बदल जाती है और यह बदसूरत भी हो जाता है. U19 विश्व कप के फाइनल में भी क्रिकेट का एक बदसूरत चेहरा देखने को मिला. दरअसल, फाइनल मुकाबले में भारत पार बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ गलत व्यवहार किया.

जीत के बाद खुशी मनाते मैदान पर पहुंचे बांग्लादेशी खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी मैदान पर मौजूद भारतीय खिलाड़ी के पास पहुंचा और अड़कर उसके सामने खड़ा हो गया, यही नहीं बांग्लादेशी खिलाड़ी ने कुछ भड़काऊ बात भी कही. जिसके बाद सामने खड़े भारतीय खिलाड़ी ने उसे हाथ से दूर हटाया.

इसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को एक दूसरे से दूर किया. बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने इस मैच में कई बार भारतीय खिलाड़ियों के सामने स्लेजिंग की, यानी अनर्गल बातें भी कहीं. इस बात को स्वीकारते हुए बांग्लादेशी टीम के कप्तान अकबर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि उनके कई खिलाड़ियों ने मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के प्रति आक्रामक बॉडी लैंग्वेज दिखाया.

मैच में क्या हुआ?

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अकबर अली की कप्तानी पारी से बांग्लादेश ने कम स्कोर वाले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत को 3 विकेट से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश का सामने 178 रन का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने जब 41 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बना लिए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा.

मैच दोबारा शुरू होने पर बांग्लादेश को 46 ओवर में 170 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 42.1 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाकर हासिल कर लिया. बांग्लादेशी कप्तान अकबर ने 77 गेंद में 4 चौकों और 1 छक्के से नाबाद 43 रन की पारी खेली. भारत को कम स्कोर वाले मैच में दिशाहीन गेंदबाजी का खामियाजा भी भुगतना पड़ा. टीम इंडिया ने 33 रन अतिरिक्त दिए जिससे बांग्लादेश के लिए जीत के रास्ते को और आसान बना दिया.
चार बार की चैम्पियन टीम इंडिया की ओर से लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. सुशांत मिश्रा ने भी 25 रन देकर दो विकट चटकाए. भारती बल्लेबाज जायसवाल ने 121 गेंद में 88 रनों की पारी खेली. लेकिन उनकी पारी हार के साथ ही बेकार चली गई.

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin February 10, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धोनी की वापसी कठिन : कपिल
Next Article अर्थव्यवस्था पूरी तरह मजबूत, राज्यों के फंड में कटौती की कोई योजना नहीं : सीतारमण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?