ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोर्ट में बोले अनिल अंबानी- अब मैं ‘कंगाल’ हूं
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

कोर्ट में बोले अनिल अंबानी- अब मैं ‘कंगाल’ हूं

By @dmin Published February 8, 2020
Share
SHARE

लंदन. कभी अरबपतियों की लिस्ट में रहने वाले अनिल अंबानी दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर थे। आज वह ‘कंगाल’ हो गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन की एक अदालत से कहा कि उनकी नेटवर्थ जीरो है और वह दिवालिया हो चुके हैं। चीन के बैंकों के 68 करोड़ डॉलर (4,760 करोड़ रुपये) के कर्ज के मामले की सुनवाई के दौरान अनिल अंबानी के वकील ने कहा कि एक समय था जब वह बेहद अमीर कारोबारी थे, लेकिन भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में मची उथल-पुथल के बाद सब बर्बाद हो गया और वह अब अमीर नहीं रहे।

तीनों बैंकों ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन्स को 925.20 मिलियन डॉलर (करीब 6,475 करोड़ रुपये) का लोन दिया था। उस समय अनिल अंबानी ने कहा था कि वह इस लोन की पर्सनल गारंटी देते हैं, लेकिन फरवरी 2017 के बाद कंपनी लोन चुकाने में डिफॉल्ट हो गई।

कारों की लाइन, प्राइवेट जेट भी
अदालत में बैंकों के वकीलों ने कहा कि अंबानी के पास 11 या उससे ज्यादा लग्जरी कारें, एक प्राइवेट जेट, एक याट और दक्षिण मुंबई में एक विशिष्ट सीविंड पेंटहाउस है। जज डेविड वाक्समैन ने सवाल किया, ‘श्री अंबानी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वह व्यक्तिगत रूप से दिवालिया हो चुके हैं। क्या उन्होंने भारत में दिवालिया आवेदन किया है।’ अंबानी के वकीलों की टीम में शामिल देश के प्रमुख अधिवक्ता हरीश साल्वे ने इसका जवाब ‘नहीं’ में दिया। इसके बाद अदालत में भारत की इनसॉल्वेंसी व बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) पर उल्लेख हुआ। वकील ने कहा, ‘कुल मिलाकर हालात ऐसे हैं कि अंबानी 70 करोड़ डॉलर अदा करने की स्थिति में भी नहीं हैं।’

संकट में मदद नहीं करेगा परिवार
बैंकों के वकीलों ने कई ऐसे उदाहरण दिए जब उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें संकट से बाहर निकलने में मदद की। वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों से यह स्थापित करने करने की कोशिश की कि अंबानी के पास अपनी मां कोकिला, पत्नी टीना अंबानी और बेटों अनमोल और अंशुल की संपत्तियों और शेयरों तक कोई पहुंच नहीं है। इस पर वकीलों ने कहा कि क्या हम गंभीरता से यह मान सकते हैं कि संकट के समय उनकी मां, पत्नी और पुत्र उनकी मदद नहीं करेंगे।

भाई मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर
बैंकों के वकीलों ने अदालत को यह भी बताया कि अनिल अंबानी के भाई मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं और वह फोर्ब्स की लिस्ट में दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 55 से 57 अरब डॉलर के करीब है।

निवेश वैल्यू ऐसे हुई खत्म
अंबानी के वकील रॉबर्ट होवे ने कहा, ‘अंबानी के निवेश की वैल्यू 2012 के बाद खत्म हो गई थी। भारत सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम देने की पॉलिसी में बदलाव का भारतीय टेलिकॉम सेक्टर पर गहरा असर पड़ा था। साल 2012 में अंबानी के निवेश की कीमत 7 अरब डॉलर से अधिक थी, लेकिन अब वह 8.9 करोड़ डॉलर (623 करोड़ रुपये) रह गई है और अगर एक बार जब उनकी देनदारी पर विचार किया जाता है तो उनकी कुल संपत्ति जीरो हो जाती है। साधारण सी बात है, वह एक अमीर कारोबारी थे, लेकिन अब नहीं हैं।’

93 हजार करोड़ का कर्ज
अनिल अंबानी रिलायंस कम्युनिकेशन्स के चेयरमैन हैं और उनका ग्रुप पिछले कुछ समय से कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है। ग्रुप पर कर्ज का बहुत बड़ा बोझ है, जिसकी वजह से वह परेशानी में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर तक ग्रुप पर 13.2 अरब डॉलर (करीब 93 हजार करोड़ रुपये) का कर्ज है।

…तब बड़े भाई मुकेश ने की मदद
एरिक्शन के साथ भी इसी तरह का विवाद सामने आया था। रिलायंस कम्युनिकेशन्स को एरिक्शन को 550 करोड़ रुपये चुकाने थे। सुप्रीम कोर्ट के कहने के बाद अनिल अंबानी कर्ज चुकाने के लिए तैयार हुए और इसमें मुकेश अंबानी ने उनकी मदद की।

You Might Also Like

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस : आठ विभागों की 43 सेवाएं शामिल

महंगे क्रूड ऑइल के कारण सरकार का बड़ा फैसला; E22 से E30 इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

वेदांता एल्युमीनियम ने बाल्को में शॉप-फ्लोर पर ह्यूमनॉइड तैनात किया, इंडस्ट्री 4.0 को दी तेज़ी

@dmin February 8, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ईमामी अपना सीमेंट कारोबार निरमा समूह को बेचेगा, 5500 करोड़ की डील
Next Article डिजाइनर कपड़ों पर काम करें देवांगन समाज, बाजार उपलब्ध कराएगी सरकार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?