ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कवाई थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तरण की जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNational

कवाई थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तरण की जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न

By Om Prakash Verma Published July 7, 2025
Share
कवाई थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तरण की जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
कवाई थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तरण की जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
SHARE

प्रस्तावित 3200 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी
अटरू तहसील के कवाई गाँव में जनभागीदारी के साथ हुई खुली चर्चा
पर्यावरणीय प्रभावों और विकास से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों ने रखे सुझाव
अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा बारां जिले में की गईं पहलों को ग्रामीणों ने सराहा

कवाई (अटरू)/ बारां जिले के अटरू तहसील अंतर्गत ग्राम कवाई में प्रस्तावित 3200 (4×800) मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तार को लेकर सोमवार को जनसुनवाई का सफल आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय की अधिसूचना क्रमांक 1533 दिनाँक 14 सितंबर, 2006 एवं उसके बाद के संशोधनों के प्रावधानों के अंतर्गत आयोजित की गई। इस परियोजना में पहले से संचालित 1320 (2×660) मेगावाट संयंत्र में क्षमता वृद्धि की जाएगी, जिसे चरण-॥ के तहत मेसर्स अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित किया गया है।

इस जनसुनवाई का आयोजन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, झालावाड़ के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 14 सितंबर, 2006 एवं बाद के संशोधनों के प्रावधानों के अनुसार किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड मजिस्ट्रेट, अटरू ओमप्रकाश चंदेलिया ने की, जिन्हें जिला कलेक्टर बारां श्री रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा अधिकृत किया गया था। इस अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग यादव सहित परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लेकर परियोजना से संबंधित विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही, नई पर्यावरणीय तकनीकों को अपनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण आकर्षण रहे।

जनसुनवाई में पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन रिपोर्ट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने रोजगार, जल, वायु और हरियाली से जुड़े सवाल पूछे और परियोजना से संभावित सामाजिक व आर्थिक लाभों पर सुझाव रखे। साथ ही उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े क्षेत्रीय विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए।

अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा बारां जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और आजीविका के क्षेत्र में कई सार्थक पहलें की गई हैं, जिनकी ग्रामीणों ने खुलकर सराहना की। ‘हरित पर्यावरण कार्यक्रम’ के तहत 15 सरकारी व आवासीय विद्यालयों में सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिससे 4500 से अधिक विद्यार्थियों को लगातार बिजली और बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल रही है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए, नवोदय कोचिंग क्लासेस की शुरुआत की गई। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 12 जिला अस्पताल और 24 घंटे एम्बुलेंस सेवाएँ शुरू की गईं। दूध डेयरी की स्थापना से ग्रामीणों को रोज़गार के नए अवसर मिले हैं।

साथ ही, अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमापुर गाँव में महिला-संचालित डेयरी कारोबार से 500 से ज्यादा महिलाएँ जुड़ी हुई हैं। यहाँ दूध संग्रह केंद्रों की स्थापना से ग्रामीण परिवारों को स्थायी आमदनी हो रही है। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में पौधारोपण किया गया है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma July 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, कुनकुरी सदन के तत्वावधान सैकड़ों ने किया डोनेट
Next Article Bhilai Steel Plant में हादसा : बारिश में ढह गई कोक ओवन की गैलरी… मची अफरा तफरी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?