ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एटीएम बदल कर ठगी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

एटीएम बदल कर ठगी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश

By @dmin
Published: February 8, 2020
Share
SHARE

० एटीएम में सहयोग के बहाने एटीएम बदली कर देते थे घटना को अंजाम
० ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम को करते थे टारगेट
० 3 शातिर ठग गिरफ्तार
० घटना हेतु प्रयुक्त 2 बाईक, नगदी 73000 रूपये, एटीएम कार्ड 3 नग एवं ठगी के रकम से खरीदे अन्य सामान बरामद
० तकनीकी शाखा एवं थाना छुरिया टीम की संयुक्त कार्यवाही
राजनांदगांव। प्रार्थी लिखन राम साहू निवासी कल्लूटटोला थाना छुरिया आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 21.11.2019 को छुरिया के एसबीआई एटीएम में पैसा निकालने गया था, जहां पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उसे बातो में उलझा कर एटीएम बदल कर अलग-अलग स्थानों में जाकर कुल 1 लाख 71 हजार रूपये आहरण कर लिया गया है। इसी प्रकार पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में रिर्पोट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी एटीएम में पैसा निकालने गया था जहां पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उसे बातों में उलझा कर एटीएम बदल कर अलग-अलग स्थानों में जाकर कुल 40 हजार रूपये आहरण कर लिया गया है। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ट पुलिस अधीक्षक बीएस धु्रव द्वारा तकनीकी शाखा एवं थाना प्रभारी छुरिया केपी मरकाम को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक एसएस शर्मा, मणीशंकर चन्द्रा एवं पुलिस अनु. अधिकारी डोंगरगढ़ चन्द्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। तकनीकी शाखा प्रभारी भोला सिंह राजपूत एवं टीम द्वारा बैंक से स्टेटमेंट प्राप्त कर जहां-जहां एटीएम एवं पेट्रोल पंप से पीओएस के माध्यम से आरोपियों द्वारा रूपये आहरण किये गये थे (खैरागढ़, छुईखदान, गण्डई, कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया, मुंगेली, नवागढ़, दाढ़ी, बेमेतरा, अहिवारा, बेरला, दुर्ग, भिलाई, रायपुर एवं अन्य स्थानों) जाकर सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये जिससे आरोपियों एवं वाहन की पहचान हुई जिसके आधार पर आरोपियों के अधिकतर आने-जाने वाले स्थानों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी एवं फुटेज से प्राप्त आरोपियों की एवं वाहन की फोटो दिखाकर संभावित स्थानों पर मुखबीर लगाया गया था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के ठिकाने की जानकारी हुई जो कि सेजबहार रायपुर में किराये के मकान में निवासरत् है। जानकारी मिलते ही तकनीकी शाखा टीम द्वारा थाना छुरिया स्टाफ के साथ सेजबहार रायपुर जाकर आरोपियों के किराये के मकान मर्टर नंबर 1119 फेस-02 में संयुक्त रूप से रेड किया गया, जहां पर सोनू यादव उर्फ छोटू आ. हिरामन यादव उम्र 29 वर्ष निवासी देवईत थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ (उ.प्र.), संजय गुप्ता आ. विनोद गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी अमनौर थाना चंदवक, जिला जौनपुर (उ.प्र.) एवं ईश्वर यादव आ. हरामन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी देवईत थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) मिले जिनसे पूछताछ करने पर छुरिया एवं तुमड़ीबोड़ में एटीएम बदल कर ठगी करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों द्वारा ग्रमीण क्षेत्रों में स्थित एटीएम में भोले-भाले लोगों से मदद के बहाने अपने पास रखे हुबहु एटीएम कार्ड को प्रार्थी के एटीएम से बदल कर चोरी-छुपे एटीएम पिन प्राप्त कर लेते है, एटीएम बदली पश्चात् प्रार्थी के खाते से रकम को आहरण करने हेतु घुम-घुम कर विभिन्न दुकानों, पेट्रोल पंप में पीओएस के माध्यम से तथा एटीएम से नगदी आहरण कर खाते से पैसा खत्म होने पश्चात् एटीएम कार्ड को किसी अन्य के साथ ठगी करने के लिए उपयोग में लाते थे। आरोपियों द्वारा छत्तीगढ़ के सभी जिलो में घुम-घुम कर एटीएम के पास रूक कर सहयोग के बहाने एटीएम बदल कर ठगी करते है तथा प्राप्त रकम को एशो-आराम की जिन्दगी जिने खर्च करते है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 73000 रूपये नगदी, 3 नग एटीएम कार्ड, 2 नग मोटर सायकल, ठगी के रकम से लिया गया 1 नग फ्रीज, 2 नग जुता, 1 नग सैंडल एवं कपड़ा जप्त कर थाना छुरिया के द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक केपी मरकाम, प्रभारी तकनीकी शाखा राजनांदगंाव उप निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, उप निरीक्षक कमलेश देवांगन, प्र.आर. मालिकलाल सिन्हा थाना छुरिया प्र.आर. बसंतराव, आर. अखिलेश साहू तकनीकी शाखा राजनांदगांव, आर. दुर्वेन्द्र हिरवानी, चन्द्रप्रताप सिंह, थाना छुरिया की भुमिका सराहनीय रही।
पुलिस की आम जनता से अपील है कि एटीएम से रकम आहरण करते समय पूरी सावधानी बरते तथा रकम आहरण करते समय किसी अनजान व्यक्ति को एटीएम कक्ष में प्रवेश न करने दें और ना ही किसी प्रकार का सहयोग लेवे।

2022 तक के लिए टल जाएगा T-20 विश्व कप, अक्तूबर में IPL कराने पर कल होगा विचार
युवा महोत्सव तीसरे और अंतिम दिन सुबह छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल फुगड़ी में जोहर दिखाते बच्चे, युवा और बुजुर्ग…
विदेशी क्लब से करार करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं बाला
आईएसएसएफ रनिंग टारगेट विश्व चैंपियनशिप स्थगित
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का एलान, धोनी-हार्दिक को नहीं मिली जगह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौठान गांवों में किसानों के हित में बहुउद्देशीय गतिविधियां शुरू
Next Article ईमामी अपना सीमेंट कारोबार निरमा समूह को बेचेगा, 5500 करोड़ की डील

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?