ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौठान गांवों में किसानों के हित में बहुउद्देशीय गतिविधियां शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

गौठान गांवों में किसानों के हित में बहुउद्देशीय गतिविधियां शुरू

By @dmin
Published: February 8, 2020
Share
SHARE

गांवों में तैयार हो रहे मशरूम, मखाना फसल उत्पादन, बीज उत्पादक और ट्रायकोडर्मा उत्पादक समूह
राजनांदगांव। गांवों के परंपरागत गौठानों से गोबर इक्कठा कर पुराने तरीके से खाद बनाने और कंडे बनाने में उपयोग किया जाता है। राज्य सरकार की नई महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत विकसित गौठानों और गौठान गांवों में किसानों की भलाई के लिए मल्टी एक्टिविटी गतिविधियां शुरू हो गई है। गौठानों में अब किसान समूहों द्वारा उन्नत तरीके से खाद तैयार करने का काम किया जा रहा है। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद और नाडेप खाद तैयार कर किसान समूहों को लाभान्वित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के माध्यम से गौठान गांवों में किसान समूहों को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं। जिसमें मशरूम उत्पादक समूह, मखाना फसल उत्पादन, बीज उत्पादक समूह एवं ट्रायकोडर्मा उत्पादक समूह शामिल हैं। आदर्श गौठान ग्रामों में मशरूम उत्पादन करने वाले किसान समूह तैयार कर मशरूम उत्पादन एवं विपणन संबंधी प्रशिक्षण कृषि विभाग द्वारा दिया जा रहा है। मशरूम के विपणन के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाना है। इस कड़ी में आदर्श गौठान गांवों में बीज उत्पादक समूह तैयार कर विभिन्न फसलों का बीज उत्पादन फसल प्रदर्शन के माध्यम से किया जा रहा है। विकासखंड राजनांदगांव के गौठान ग्राम मोखला, सलोनी, विकासखंड चौकी के गौठान गांव पीपरखार में 6 एवं 7 फरवरी 2020 को किसान समूहों का प्रशिक्षित किया गया है।
एक्सटेंशन रिफार्म्स ‘आत्मा’ योजना के अंतर्गत आदर्श गौठान मोखला विकासखंड राजनांदगांव में मखाना फसल उत्पादन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मखाना बहुउपयोगी एवं पौष्टिक आहार के रूप में उपयोग किये जाने वाली फसल है, जिसका आर्थिक मूल्य भी अन्य फसलों की तुलना में काफी अधिक होने के कारण काफी लोकप्रिय है। मखाना फसल का विक्रय मूल्य 8 हजार रूपए प्रति कि्ंवटल होने के कारण किसानों में इसकी खेती के लिए काफी उत्सुकता देखी जा रही है। आने वाले समय में मखाना फसल का क्षेत्र विस्तार जिले में किया जाएगा।
कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत फसल प्रदर्शन का आयोजन आदर्श गौठान गांवों में किया गया है। साथ ही बीज उत्पादक समूह तैयार कर फसल प्रदर्शन का पंजीयन बीज निगम के माध्यम से किया गया। बीज उत्पादक समूहों को प्रति कि्ंवटल 500 रूपए अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। साथ ही भविष्य में किसानों को उच्चगुणवत्ता के बीज गांव में ही उपलब्ध हो जाएगा।
आदर्श गौठान गांवों में ट्रायकोडर्मा के उत्पादन के लिए कृषि विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें कृषक समूहों के माध्यम से गौठान में ही ट्रायकोडर्मा उत्पादन कर बीज एवं भूमि उपचार के लिए ट्रायकोडर्मा उपलब्ध हो पाएगा। ट्रायकोडर्मा एक जैविक फफूंदनाशक है, जो मृदा जनित एवं बीज जनित रोगों के नियंत्रण में काम आता है। ट्रायकोडर्मा का उपयोग अपनी खेती में करके एवं इसका विक्रय कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए कृषि विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण एवं अभियान चलाया जा रहा है।
आदर्श गौठान गांवों को मल्टीलेबल एक्टिविटीज सेन्टर के रूप में विकसित कर हर वर्ग के किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आने वाले समय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाने की कार्य योजना कृषि विभाग द्वारा बनाई गई है।

पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े, डीजल में राहत
नगर के फारेस्ट डिपो में 26 श्रमिक कर रहे थे काम, नयाब तहसीलदार ने रोका
हर 15 मिनट में यह काम करने से क्‍या खत्म हो जाएगा कोरोना का खतरा?
स्वामी विवेकानंद जयंती पर एनएसयूआई ने किया रक्तदान
डु प्लेसिस का जवाब, ‘वह रात मेरी बहन के साथ थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधान मंत्री मोदी को डंडे से पीटने के ब्यान के खिलाफ आक्रोशित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फुंका
Next Article एटीएम बदल कर ठगी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?