ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एयर इंडिया में 100 प्रतिशत FDI की अनुमति संभव, अभी 49 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

एयर इंडिया में 100 प्रतिशत FDI की अनुमति संभव, अभी 49 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति

By @dmin
Published: February 6, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली ,सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया में जोरशोर के साथ विनिवेश की तैयारी में लगी है। ऐसे में सरकार एयर इंडिया में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने के प्रस्ताव पर काम कर रही है। अभी सरकारी मंजूरी मार्ग से एयर इंडिया में 49 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति है। वहीं अनुसूचित विमान कंपनियों में कुछ शर्तों के साथ 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है।

इनमें एक शर्त यह भी है कि विदेशी एयरलाइन को इसकी अनुमति नहीं होगी। एयर इंडिया में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति से प्रवासी भारतीय (एनआरआई) एयरलाइन में 100 प्रतिशत तक निवेश कर सकेंगे। अभी उन्हें राष्ट्रीय विमानन कंपनी में सिर्फ 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की अनुमति है। सूत्रों ने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) से उस प्रावधान को हटाने को कहा है जो एयर इंडिया में एफडीआई की सीमा को 49 प्रतिशत पर सीमित करता है।

इस बारे में एक नोट का मसौदा जारी किया गया है जिसपर विभिन्न मंत्रालयों की टिप्पणियां मांगी गई हैं। सरकार दो साल में दूसरी बार एयर इंडिया के विनिवेश का प्रयास कर रही है। 27 जनवरी को एयर इंडिया की हिस्सेदारी बिक्री को शुरुआती सूचना ज्ञापन (पीआईएम) निकाला गया है।

एयरएशिया के सीईओ टोनी फर्नांडिस को दो महीने के लिए पद से हटा दिया गए हैं। रिश्वत के एक मामले में फर्नांडिस के शामिल होने का शक है। फर्नांडिस पर चार अरब डॉलर का घूस लेने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, टाटा समूह एयरएशिया के साथ मिलकर एयर इंडिया के लिए बोली लगा सकती है।

खबरें ऐसी भी हैं कि टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया एक्सप्रेस खरीदने की मंजूरी के लिए मलयेशियाई आंत्रप्रन्योर टोनी फर्नांडिस से भी संपर्क किया है, जो एयर एशिया में 49% हिस्सेदारी रखते हैं। ऐसे में यह एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

शेयर बाजार में फिर आई सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी साल के निचले स्तर पर
Sensex/Nifty: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर; 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 22650 के पार
13 महीने के उच्चतम स्तर पर थोक महंगाई दर, अप्रैल महीने में 1.26% हुआ आंकड़ा
वेदांता एल्यूमिनियम कच्चे माल की सस्टेनेबल सोर्सिंग के लिए एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव से प्रमाणित
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार दो दिन की बैठक के बाद RBI कुछ ही घंटों में करेगा बड़ा ऐलान! आम आदमी पर होगा सीधा असर
Next Article थप्पड़ का ट्रेलर पर ट्विटर यूजर्स ने बोला हमला

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?