ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट के बाद गिरावट पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर रुपया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

बजट के बाद गिरावट पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर रुपया

By @dmin
Published: February 3, 2020
Share
SHARE

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 15.27 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 39,720.26 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.85 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के बाद 11,653 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यानी शनिवार को बाजार में 10 सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईओसी, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज फिन्सर्व, एशियन पेंट्स और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी, टाटा मोटर्स, पावकर ग्रिड, एचडीएफी, इंफ्राटेल, रिलायंस, अडाणी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और ऑटो लाल निशान पर खुले। वहीं आईटी, मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और फार्मा हरे निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 34.51 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 39,701.02 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 34.40 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,627.45 के स्तर पर था।

डॉलर के मुकाबले 71.65 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया तीन सप्ताह के निचले स्तर पर यानी 71.65 के स्तर पर खुला। इसमें 32 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था।

कोरोनावायरस ने बिगाड़ा चीनी शेयर बाजार का मूड
चीन में कोरोनावायरस ने निवेशकों का मूड पूरी तरह से बिगाड़ दिया। 23 जनवरी के बाद आज चीनी शेयर बाजार खुला और इसमें 9.1 फीसदी की गिरावट आई। चीन की करेंसी युआन में डॉलर के मुकाबले एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

पिछले कारोबारी दिन आई थी एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट
एक फरवरी यानी शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 पेश किया था। इसलिए शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुला था। आम बजट से शेयर बाजार खुश नहीं दिखा। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 987.96 अंक यानी 2.43 फीसदी की गिरावट के बाद 39,735.53 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 318.30 अंक यानी 2.66 फीसदी की गिरावट के बाद 11,643.80 के स्तर पर बंद हुआ। यह एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे निवेशकों के चार लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।

पिछले कारोबारी दिन 40,555 पर खुला था सेंसेक्स
शनिवार को सेंसेक्स सुबह 9:18 बजे 167.60 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 40,555 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 60.35 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 11,901.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गेल 1.72 लाख करोड़ का बकाया भुगतान करे: दूरसंचार विभाग
समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये
शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
शेयर बाजार: चौतरफा खरीदारी के बीच बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, उच्चतम स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी
कोविड की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ का झटका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमृतसर जेल ब्रेक: 10 ईंटें, स्टील हुक, गद्दे का कवर…कैदियों ने यूं फांदी 21 फीट की दीवार
Next Article LIC में सरकार की हिस्सेदारी बेचने का विरोध, 4 फरवरी को हड़ताल और धरना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?