ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेजन के शेयर में 12% तेजी आने से सीईओ जेफ बेजोस की नेटवर्थ 91332 करोड़ रुपए बढ़ी
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
October 28, 2026
दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
October 28, 2026
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

अमेजन के शेयर में 12% तेजी आने से सीईओ जेफ बेजोस की नेटवर्थ 91332 करोड़ रुपए बढ़ी

By @dmin Published February 1, 2020
Share
SHARE

न्यूयॉर्क. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के तिमाही नतीजे घोषित होने के बाद कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 21% का इजाफा हुआ। इसके बाद अमेजन के शेयरों में 12% की बढ़त देखी गई। इस बढ़त का सीधा फायदा जेफ बेजोस को भी मिला। उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब 9 लाख करोड़ रुपए (128.9 बिलियन डॉलर) हो गई।
इस तेजी के आधार पर विश्लेषकों का अनुमान है कि बेजोस की कंपनी अमेजन 1 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल कर सकती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। पहले भी कंपनी यह मुकाम हासिल कर चुकी है, लेकिन बाद में शेयरों में गिरावट के चलते उसकी वैल्यू कम हो गई थी। पिछले कुछ महीनों से दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स के बीच मुकाबला था। गुरुवार शाम 4:55 तक बेजोस की कुल संपत्ति में करीब 91,332 करोड़ रुपए (12.8 बिलियन डॉलर) का इजाफा हुआ। अगर शेयरों में यही तेजी बरकरार रही, तो वह आसानी से गेट्स (नेटवर्थ 7,90,589 करोड़ रु.) और एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट (नेटवर्थ 7,50,631 करोड़ रु.) से आगे बने रह सकते हैं।
हॉलीडे सीजन में अमेजन की रिकॉर्ड बिक्री
छुट्टियों के सीजन में हुई रिकॉर्ड बिक्री के चलते अमेजन के तिमाही मुनाफे में बड़ा इजाफा हुआ। इसमें सबसे बड़ा योगदान आखिरी समय पर खरीदारी करने वालों का है, जिन्होंने कंपनी के एक दिन में फ्री शिपिंग ऑफर का फायदा उठाया। अमेजन ने पिछले साल अपने प्राइम मेंबरशिप धारकों को वन डे फ्री शिपिंग की सुविधा देने का वादा किया था, जबकि पहले कंपनी टू डे शिपिंग के मॉडल पर काम करती थी। नई सुविधा के लिए अमेजन ने लॉजिस्टिक्स में बड़ा निवेश किया है। चौथी तिमाही में ही कंपनी ने इस पर 10,703 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है।
दुनिया में 15 करोड़ प्राइम मेंबर
अमेजन की प्राइम मेंबरशिप से कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है। इसको लेकर बेजोस ने कहा था- प्राइम मेंबरशिप साल दर साल ग्राहकों को बेहतर सर्विस दे रही है। हमें ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस तिमाही में पहले से ज्यादा लोगों ने प्राइम मेंबरशिप ली। अब हमारे पास दुनिया भर में इस सर्विस के 15 करोड़ पेड मेंबर हैं।
उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हुआ
गुरुवार को कंपनी ने कहा कि उसके राजस्व और मुनाफे में डबल डिजिट की बढ़ोतरी दर्ज हुई। तिमाही के दौरान, कंपनी का हर शेयर 430.97 रुपए से बढ़कर 461.65 रुपए पर पहुंच गया। यह शेयर बाजार के विश्लेषकों की उम्मीद से कहीं ज्यादा है।
बेजोस का बिजनेस:
1994: जेफ बजोस ने सिएटल में अपने गैराज से ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की शुरुआत की। वह कंपनी के सीईओ हैं और उनके पास कुल पूंजी की करीब 12% हिस्सेदारी है।
2019: बेजोस ने शादी के 25 साल बाद अपनी पत्नी मेकेंजी को तलाक दिया। इसके तहत बेजोस ने अमेजन में अपनी हिस्सेदारी का एक चौथाई मेकेंजी को ट्रांसफर किया। अमेजन में करीब 4% की हिस्सेदारी के साथ मेकेंजी बेजोस दुनिया की सबसे अमीर महिला बनीं।
2018: अमेजन के मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले के 21,406 करोड़ रुपए से बढ़कर यह 71,353 करोड़ रुपए जा पहुंचा। कंपनी का रेवेन्यू 16,41,114 करोड़ रुपए हुआ।
फरवरी, 2019: अमेजन ने स्थानीय सांसदों के विरोध के बाद न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलेंड सिटी में दूसरा मुख्यालय बनाने की योजना रद्द करने का ऐलान किया।
वर्तमान: बेजोस के पास वॉशिंगटन पोस्ट और एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का मालिकाना हक है। यह कंपनी व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए राकेट विकसित कर रही है।
एक हिस्सा बेजोस की पूर्व पत्नी के पास
अमेजन के मुनाफे का एक छोटा हिस्सा बेजोस की पूर्व पत्नी मेकेंजी बेजोस के पास भी जाता है, एसईसी को मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने कंपनी के करीब 2,497 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर या तो दान कर दिए या बेच दिए। हालांकि यह अमेजन में उनकी कुल हिस्सेदारी के 1% के बराबर है।
बेजोस vs बिल गेट्स
2018 और 2019 में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अमीरों की सूची में पहले पायदान पर रहे, जबकि 2015 में वे 15वीं रैंक पर थे। अब लगातार दो साल से गेट्स दूसरे नंबर पर हैं।
100 अरब डॉलर से ज्यादा नेटवर्थ के क्लब में दुनिया में सिर्फ दो लोग बिल गेट्स और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ही हैं।
1994 में जेफ बेजोस ने अमेजन की शुरुआत की थी। आंकड़ों के मुताबिक, 1999 में बेजोस की नेटवर्थ 10.1 अरब डॉलर थी।

You Might Also Like

एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे

आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

@dmin February 1, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, सर्जरी के बाद जांच के लिए दोबारा लंदन गए थे
Next Article Yamaha 2017 MotoGP bike launched with Rossi and Vinales

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?