ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में, बढ़ रही है खरीददारी: बैंक ऑफ अमेरिका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में, बढ़ रही है खरीददारी: बैंक ऑफ अमेरिका

By @dmin
Published: January 30, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ब्रायन टी मोयनिहान ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था काफी अच्छी स्थिति में है और वहां उपभोग बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत के पास बड़ी युवा आबादी और टैलेंट पूल है और इनकी क्षमता का अभी पूरा दोहन नहीं हुआ है. मोयनिहान ने अमेरिका और कुल वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि को लेकर भी भरोसा जताया.

उन्होंने अपनी शोध टीम के अनुमान का उल्लेख करते हुए कहा कि 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 3.2 फीसदी और अमेरिका की 1.7 फीसदी रहेगी. मोयनिहान ने कहा कि कुल मिलाकर दुनिया के बारे में उन्हें अच्छा महसूस होता है. यह धीमी वृद्धि का वातावरण है और उन्हें इसी के साथ आगे बढ़ना है.

अमेरिका के बारे में उन्होंने कहा कि वे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और वे अभी भी आगे बढ़ रहे हैं. ये अच्छी बात है. मोयनिहान पिछले हफ्ते वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक-2020 में भाग लेने दावोस आए थे.

भारत की बड़ी युवा आबादी से जुड़े लाभ और दूसरी वृद्धि संभावनाओं के बारे में कहा कि भारत की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बड़ा देश है, आगे बढ़ रहा है, आबादी युवा है, शिक्षा में सुधार हो रहा है और भारत के पास प्रतिभाएं हैं. मोयनिहान ने कहा कि भारत के पास अर्थव्यवस्था के लिए काम करने को कौशल और दक्षता है. उनके मुताबिक भविष्य की पीढ़ियों के लिए वॉयस आधारित कॉल सेंटरों के मामले में श्रम की जरूरत उतनी नहीं रहेगी. लेकिन यह अधिक ज्ञान वाली अर्थव्यवस्था और चौथी औद्योगिक क्रांति के क्षेत्रों की ओर बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी है और वहां उपभोग की कहानी आगे बढ़ रही है. मोयनिहान ने यह भी कहा कि उनकी भारत स्थित टीम अच्छा काम कर रही है और कारोबार को पूरी दक्षता के साथ चला रही है.

कोयला आपूर्ति में नहीं की कोई गड़बड़ी : अडाणी एंटरप्राइजेज
वेदांता एल्युमीनियम की मजबूत नीतियों से बढ़ रही है LGBTQIA+ कर्मचारियों की संख्या; कंपनी के गौरव माह समारोह में दी गई यह जानकारी
वेदांता एल्युमीनियम ने लगभग 2,000 इंजीनियर्स के साथ इंजीनियर्स डे मनाया, जो भारत की मैन्युफैक्चरिंग उत्कृष्टता को आगे बढ़ा रहे हैं
टमाटर के भाव आसमान पर, कई राज्यों में 120 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
1.93 करोड़ करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.95 लाख करोड़ का रिफंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक साथ रिटायर होंगे BSNL के 3554 कर्मचारी
Next Article तमिलनाडु में HDFC बैंक का जल्द होगा विस्तार, 1500 लोगों को मिलेगी नौकरी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?