ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ₹7 में रोज मिलेगा 1.5 GB डेटा और फ्री कॉलिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

₹7 में रोज मिलेगा 1.5 GB डेटा और फ्री कॉलिंग

By @dmin
Published: January 29, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. पिछले साल के अंत में टैरिफ बढ़ने के बाद प्रीपेड यूजर्स को अब पहले के मुकाबले रिचार्ज कराने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े रहे हैं। हालांकि, अभी भी Reliance Jio, Airtel और Vodafone कई प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं, जिसके चलते यूजर्स के पास अपनी पसंद का प्लान चुनने का विकल्प उपलब्ध है। अगर आप कम पैसे में रोज डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे चाहते हैं, तो यहां हम आपको ऐसे ही एक प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस प्लान से रिचार्ज करने पर आप रोज मात्र 7 रुपये खर्च करके डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले पाएंगे।

यह प्रीपेड प्लान 399 रुपये का है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन, तीनों कंपनियों के पास यह पैक उपलब्ध है। इसकी वैलिडिटी 56 दिन है। रोज के हिसाब से देखें, तो इससे रिचार्ज करने पर आपका रोजाना खर्च करीब 7 रुपये आएगा। आइए आपको तीनों कंपनियों के 399 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं।

एयरटेल के प्लान में ये बेनिफिट्स
एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम के फ्री सब्सक्रिप्शन समेत अन्य फायदे भी इस पैक के साथ मिलते हैं।

वोडाफोन के 399 रुपये वाले प्लान में क्या फायदे?
एयरटेल की तरह वोडाफोन के भी इस प्लान में आपको 56 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ मिलता है।

जियो का प्लान है अलग
रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले प्लान में भी आपको 56 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा सिर्फ जियो से जियो पर मिलेगी। अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कंपनी इस पैक के साथ 2,000 मिनट देती है। ये मिनट खत्म होने के बाद आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज देना होगा। इसके अलावा जियो ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है।

बाजार खुलते ही बड़ा झटका, कुछ ही मिनटों में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
कवाई थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तरण की जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
तीन दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी के दाम में तेजी
कार के इंजन में बड़े बदलाव की तैयारी, नितिन गडकरी जारी करेंगे ये आदेश
16 करोड़ लोगों को रोजगार देगा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंत्रालय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आलू सम्मेलन में बोले PM मोदी-5 साल में खेती पर खर्च होंगे हजारों करोड़
Next Article अस्पताल में भर्ती ‘मिशन मंगल’ के डायरेक्टर जगन की मदद को आगे आए अक्षय कुमार, उठा रहे इलाज का पूरा खर्च

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?