ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा के निर्देश के बाद एक्शन में आए महापौर
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
October 28, 2026
दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
October 28, 2026
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

विधायक वोरा के निर्देश के बाद एक्शन में आए महापौर

By @dmin Published January 29, 2020
Share
SHARE

जल-जनित बिमारियों से निपटने कारगर उपया करें-महापौर
निगम के सभी परिसंपत्तियों का जियो-टैगिंग किया जावे
चिन्हित जल स्त्रोतों को रेनवाटर हार्वेंस्टिंग से ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज करने कार्य प्रारंभ करें

दुर्ग. शहर विधायक माननीय श्री अरुण वोरा जी द्वारा दिये गये निर्देश पर माननीय महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा जलगृह विभाग एवं अमृत मिशन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यो की समीक्षा किया गया। समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, विभाग के कार्यपालन अभियंता टी0के0 देव, प्र0 सहा0 अभियंता ए0आर0 रहगडाले, उपअभियंता राजेन्द्र ढबाले, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल ने ग्रीष्मऋतु को ध्यान में रखते हुये जल-जनित बिमारियों जैसे पीलिया व अन्य से निपटने जल विभाग द्वारा कारगर उपाय करने निर्देश दिये । इसके साथ ही पेयजल लिकेज को 24 घंटे के भीतर संधारित करने 30-30 वार्डो का ग्रुप बनाकर कार्य करने निर्देश दिये।
जलकार्य की समीक्षा बैठक में महापौर श्री बाकलीवाल ने निगम के इंटेकवेल फिल्टर प्लांट के 11 एमएलउी, 24 एमएलडीजो बंद पड़े हैं तथा स्टैण्ड बाय 120 एचपी से 90. एचपी तक के सभी 9 वर्टिकल एवं सेन्ट्रिफ्यूगल पम्पों को 07 दिवस के भीतर खेलकर संधारण करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने अधिकारियों को निर्देश दिये। नगर पालिक निगम दुर्ग में स्थापित पंप इंटेकवेल 1 एवं 2 में कुल 6 मोटर पंप में से 4 चालू है एवं 2 बंद है। फिल्टर प्लांट 11 एमएलडी, फिल्टर प्लांट 24 एमएलडी, फिल्टर प्लांट 42 एमएलडी के सभी 9 बंद मोटर पंप को संधारित कर फरवरी माह तक चालू करने कड़े निर्देश दिये। महापौर श्री बाकलीवाल ने जियो टैगिंग निगम के 274 पावर पम्पों में से बंद पावर पंपों में 5 पावर पंप को तत्काल संधारणकर्ता एजेंसी तत्काल संधारित करेें तथा शेष पम्पों को 7 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा संधारण एजेंसी का पुराना देयक भुगतान रुकी राशि को तत्काल भुगतान किया जावे।
समीक्षा बैठक में महापौर श्री बाकलीवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा नगर पालिक निगम के सभी परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग करके रखें। इसके अलावा निगम में पूर्व से निर्मित समस्त जल स्त्रोत को चिहिन्त किये गये है एैसे 60 सार्वजनिक कुॅआ को रेन वाटर हार्वेस्टिंग कर ग्राउण्ड वाटर चार्जिंग की व्यवस्था करने निर्देश दिये। उन्होनें कहा आगामी दिनों में ग्रीष्मऋतु का आगमन हो रहा है इस समय जल-जनित बिमारियों की अधिक शिकायत होती है अतः इससे निपटने कारगर उपाय करें। पेयजल लिकेज से लोग परेशान होते हैं सूचना मिलने पर तत्काल 24 घंटे के भीतर संधारित करें। इसके लिए 30-30 वार्डो का गु्रप बनाकर कार्य करें। गौरतलब है कि विधायक वोरा ने दो दिन पहल ही ग्रीष्म ऋतु के आगमन के पूर्व पेयजल से संबंधित सारी मशीनरी दुरुस्त करने को कहा था ताकि पूर्व के वर्षो की भांति लोगों को पेयजल हेतु भटकना ना पड़े । इसी प्रकार से निगम वार्डो में स्थित हैण्डपंपों का भी संधारण किया जाए। अभी निगम में 30 टैंकर है जिसमें से से 10 टैंकर अनुपयोगी है जिसका संधारण कार्य चालू कर देवें। गर्मी में पानी के संकट को देखते हुये कसारीडीह, केकलाबाड़ी, आमदी मंदिर वार्ड, गंजपारा, करहीडीह इत्यादि स्थानों पानी की समस्या न हो इसकी व्यवस्था कर लेवें । अमृत मिशन योजना के तहत् 8 उद्यान का निर्माण में से पोटिया चैक के पास एक उद्यान निर्माण का पुनः निविदा करें। तथा पूर्व निर्मित 6 उद्यानों को एक साथ एकजाई कर संधारण हेतु निविदा आमंत्रित करें। उन्होनंे पाइप लाईन लेईंग कार्य के बाद रेस्टोरेसन कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने निर्देश दिये। उन्होनें अमृत मिशन के 12 ओव्हर हेड टैंकों में से लक्ष्मी कन्स्ट्रक्शन द्वारा निर्मित किये जा रहे 06 ओव्हर हैड टैंक की प्रगति से असंतोष जाहिर किया गया। उन्होनें जुलाई 2020 के उपरान्त समस्त देयको में इस हेतु समयावधि बढ़ाने के एवज में कटौती करने के निर्देश दिये गये। उन्होनें 4 ओव्हर हेड टैैंक के एसबीसी उपरान्त तत्काल डिजाईन अनुमोदित कराकर कार्य चालू करने कके निर्देश दिये। शेष 02 नये टंकी के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने कहा। उन्होनें 434 किलोमीटर में से वर्तमान दिनांक तक 303 किलोमीटर पाइप लाईन बिछायेजा चुके तथा शेष 131 किलोमीटर पाइप लाईन बिछाने के कार्य की प्रगति बढ़ाने निर्देश दिये। उन्होनें विभागीय समीक्षा करते हुये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को नागरिकों से प्राप्त होने वाले मोबाईल काॅल रिसिव करने एवं अच्छे व्यवहार करने कहा। उन्होनें जलकार्य प्रभारी से अनुरोध कर कहा आप किसी भी समय आकस्मिक रुप से विभाग के किसी भी निर्माण/संधारण का निरीक्षण अवश्य करें।

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin January 29, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धर्मस्व मंत्री ने राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण किया
Next Article आलू सम्मेलन में बोले PM मोदी-5 साल में खेती पर खर्च होंगे हजारों करोड़

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?