ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंडर-19 में आस्ट्रेलिया पर दबदबा बरकरार रखने उतरेगा भारत, कलाई के जादूगरों पर होगी निगाह
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अंडर-19 में आस्ट्रेलिया पर दबदबा बरकरार रखने उतरेगा भारत, कलाई के जादूगरों पर होगी निगाह

By @dmin Published January 28, 2020
Share
SHARE

पोटचेफ्सट्रूम (दक्षिण अफ्रीका) । भारत और आस्ट्रेलिया की जूनियर टीमें आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां जब आमने सामने होंगी तो न सिर्फ रोमांचक मुकाबला होगा, बल्कि कलाई के स्पिनरों रवि बिश्नोई और तनवीर सांघा के बीच रोचक जंग भी देखने को मिलेगी।
सफेद गेंद की क्रिकेट में हाल के दिनों में कलाई के स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई है और जूनियर क्रिकेट भी उससे अछूता नहीं है, जहां बिश्नोई टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज साबित हुए हैं। वह आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपनी टीम का पलड़ा भारी रखने की कोशिश करेंगे। बिश्नोई ने अब तक तीन मैचों में दस विकेट लिए हैं। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 रन देकर चार विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन भी शामिल है। इससे बिश्नोई ने साबित कर दिया कि आखिर आईपीएल नीलामी के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब ने उन पर दो करोड़ रुपए क्यों खर्च किए थे।
आंकड़ों पर गौर करें तो सांघा भी बिश्नोई से पीछे नहीं है और उन्होंने भी अब तक दस विकेट लिये हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर पांच विकेट रहा है, जो उन्होंने नाईजीरिया के खिलाफ बनाया था। लेकिन भारतीय मूल के इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी चार विकेट लिये थे और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक विकेट हासिल किया था। मंगलवार को होने वाले मैच में कलाई के दोनों स्पिनर अपनी टीमों के लिये काफी अहम साबित होंगे। इस मैच में आस्ट्रेलिया जूनियर स्तर पर भारत के खिलाफ अपने खराब रिकार्ड में सुधार करना चाहेगा। वर्ष 2013 के बाद अंडर-19 स्तर पर इन दोनों टीमों के बीच जो पांच मैच खेले गये उनमें से चार मैच भारत ने जीते जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
दोनों टीमों की तुलना की जाए तो भारतीय टीम अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे नजर आती है। उसके पास यशस्वी जायसवाल, उनके सलामी जोड़ीदार दिव्यांश सक्सेना और कप्तान प्रियम गर्ग के रूप में उपयोगी बल्लेबाज हैं जिन्होंने अब तक अपने कौशल की अच्छी छाप छोड़ी है। गेंदबाजी विभाग में उत्तर प्रदेश के कार्तिक त्यागी और बायें हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने उपयोगी जोड़ी बनाई है। बाएं हाथ के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी करके अपनी काबिलियत साबित की थी। क्षेत्ररक्षण के दौरान उनके दाएं हाथ की उंगली चोटिल हो गई थी, जो उनकी राह में रोड़ा बन सकती है।
आस्ट्रेलिया के पास कप्तान मैकेंजी हार्वे (आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर इयान हार्वे के भतीजे) अच्छे बल्लेबाज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम लीग मैच में 65 रन की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में कोनोर सुली हैं जो एक उपयोगी गेंदबाज होने के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं।

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin January 28, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीसरा टी-20 जीतकर न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रचा देगा भारत
Next Article क्यों टूटा फोन यूज कर रहा यह अमीर खिलाड़ी?

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?