ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एयर इंडिया को खरीदने के लिए हिंदुजा-इंटरप्स लगाएंगे बोली
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

एयर इंडिया को खरीदने के लिए हिंदुजा-इंटरप्स लगाएंगे बोली

By @dmin Published January 28, 2020
Share
SHARE

मुंबई,हिंदुजा समूह और अमेरिकी फंड इंटरप्स इंक ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने की निर्णय किया है। सरकार अभी घाटे वाली इस विमानन कंपनी को बेचने के लिए बोली दस्तावेज तैयार कर रही है।

हिंदुजा समूह ने इससे पहले जेट एयरवेज के अधिग्रहण में भी दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन एयर इंडिया में बेहतर अवसर को देखते हुए जेट के लिए उसने औपचारिक बोली नहीं लगाई। घटनाक्रम के जानकार एक सूत्र ने बताया, ‘हमारी नजर एयर इंडिया पर है और बोली दस्तावेज तैयार होने के बाद इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। एयर इंडिया के 29,500 करोड़ रुपये का कर्ज विशेष उद्देश्यीय इकाई – एयर इंडिया ऐसेट होल्डिंग में हस्तांतरण करने से संभावित बोलीदाता को बढ़ावा मिला है। इसके साथ ही एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचना भी सही कदम है क्योंकि पहले सरकार 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की थी लेकिन उस समय कोई भी बोलीदाता सामने नहीं आया था।

लवासा कॉर्पोरेशन और होटल क्लैरिजेज (नई दिल्ली) के लिए बोली लगाने वाली इंटरप्स इंक ने कहा कि वह भारत सरकार द्वारा एयर इंडिया के लिए बोली दस्तावेज जारी करने का इंतजार कर रही है और एयर इंडिया के लिए वह प्रबल दावेदार के तौर पर सामने आएगी। इंटरप्स इंक के चेयरमैन लक्ष्मी प्रसाद ने कहा, हमने मंत्रालय के साथ बातचीत शुरू कर दी है और हमारे मुख्य कार्याधिकारी लुईस जोंस अगले हफ्ते भारत जाएंगे। रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ) संपत्तियों को अधिग्रहण में शामिल नहीं करने को लेकर हमारी कुछ चिंता है और इस बारे में हम सरकार से बात करेंगे कि एमआरओ के बिना हमारे चिह्नित आॅपरेटरों को विमानों का रखरखाव करना कठिन होगा।

टाटा समूह ने भी एयर इंडिया में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन कानूनी अड़चनों की आशंका से शायद वह आगे नहीं बढ़ा। समूह पहले से ही दो विमानन कंपनी एयर विस्तार और एयर एशिया इंडिया का परिचालन कर रहा है और आने वाले महीनों में 80 विमानों को बेड़े में शामिल करने की योजना है। एयर इंडिया को निजी हाथों में देना महत्त्वपूर्ण कदम होगा क्योंकि सरकार 2012 से इसमें करदाताओं के करीब 30,000 करोड़ रुपये लगा चुकी है लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। 2007 से ही एयर इंडिया को मुनाफा नहीं हो रहा है। एयर इंडिया के अलावा सरकार एयर इंडिया एक्सप्रेस को और साथ ही एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज में अपनी 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की संभावना तलाश रही है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दावोस में गुरुवार को कहा था कि अगर वे मंत्री नहीं होते तो एयर इंडिया के लिए बोली लगाते। उनके इस बयान से संभावित बोलीदाताओं के बीच अच्छा संकेत गया है।

एयर इंडिया के पास दुनिया भर में बेहतरीन द्विपक्षीय करार हैं और यह दक्ष विमानन कंपनी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यन स्वामी एयर इंडिया की बिक्री का विरोध कर रहे हैं, और विमानन कंपनी के कर्मचारी संगठन भी इसके विरोध में हैं।

You Might Also Like

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस : आठ विभागों की 43 सेवाएं शामिल

महंगे क्रूड ऑइल के कारण सरकार का बड़ा फैसला; E22 से E30 इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

वेदांता एल्युमीनियम ने बाल्को में शॉप-फ्लोर पर ह्यूमनॉइड तैनात किया, इंडस्ट्री 4.0 को दी तेज़ी

@dmin January 28, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराजा एयर इंडिया को उबारने आए थे अश्विनी लोहानी, अब करेंगे बेचने में मदद
Next Article फरवरी में बांग्लादेश के दौरे पर आएगी जिम्बाब्वे टीम, एक टेस्ट, 3 एकदिनी और 2 टी20 मुकाबले होंगे

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?