ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुलगाम में चेकिंग के दौरान हाथ लगी बड़ी कामयाबी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

कुलगाम में चेकिंग के दौरान हाथ लगी बड़ी कामयाबी

By @dmin
Published: January 12, 2020
Share
SHARE

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात है कि पकड़े गए आतंकियों के साथ कार में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक उप अधीक्षक (डीएसपी) भी मौजूद था, सुरक्षाबलों ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राष्ट्रपति पुलिस मेडल विजेता है।

डीएसपी एयरपोर्ट सिक्योरिटी में था तैनात
पकड़े गए आतंकियों में सैयद नवीद मुश्ताक उर्फ नवीद बाबू भी है, जिसका नंबर आतंकी सरगना रियाज नाइकू के बाद आता है। आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी की पहचान देविंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो एयरपोर्ट सिक्योरिटी में तैनात था। दूसरे आतंकी का नाम आसिफ राथर है। पुलिस ने तीनों को कुलगाम जिले में काजीगुंड के मीर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया। नाविद हिज्ब का टॉप कमांडर है, जबकि राथर तीन साल पहले इस आतंकवादी संगठन से जुड़ा था। दोनों शोपियां के रहने वाले हैं।

राष्ट्रपति मेडल से नवाजा जा चुका है डीएसपी
देविंदर सिंह को पिछले साल ही 15 अगस्त राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा गया था। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस के ऐंटी हाइजैकिंग स्क्वॉयड में शामिल थे। अभी उनकी तैनाती श्रीनगर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर थी। इससे पहले 2001 में संसद पर हमले के बाद उनका नाम चर्चा में आया था। तब वह इंस्पेक्टर के रूप में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का हिस्सा थे। ऐंटी टेरर ऑपरेशन इसके बाद उन्हें प्रमोट करके डीएसपी बनाया गया था।

आतंकियों को घाटी से निकालने में करता था मदद
अधिकारियों ने बताया कि डीएसपी आतंकियों को घाटी से बाहर निकालने में मदद कर रहा था। बताया जा रहा है कि डीएसपी की मदद से आतंकी दिल्ली आने वाले थे। उधर डीएसपी के घर पर छापेमारी के दौरान 5 ग्रेनेड और 3 एके-47 बरामद हुई हैं। डीएसपी को आतंकियों के साथ गिरफ्तार करने की मुहिम का दक्षिणी कश्मीर के डीआईजी अतुय गोयल ने नेतृत्व किया और कुलगाम के पास आतंकियों की कार को रुकवाया था।

अमेरिका ने कहा, भारत जैसे देशों पर कार्रवाई के लिए नहीं बना ‘ काटसा ‘
शहीद कुंदन के किसान पिता को बेटे पर गर्व, बोले- दोनों पोते को भी भेजूंगा सेना में
Corona In India: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 21 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 64399 नए मामले
WTC-2023: पांच कप्तान, दो कोच और छह सीरीज, ऐसा रहा भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर
श्री अकाल तख्त का दावा: किसान आंदोलन में सिखों और हिंदुओं को लड़ाने की थी साजिश, पीएम ने मंसूबों को किया विफल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article INS विक्रमादित्य पर तेजस की लैंडिंग कराकर भारत ने रचा इतिहास, बना विश्व का छठा देश
Next Article पालघर: कैमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?