ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट सत्र: सुरक्षा में चूक के बाद सरकार का बड़ा फैसला, संसद परिसर में तैनात किए सीआईएसएफ के 140 जवान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

बजट सत्र: सुरक्षा में चूक के बाद सरकार का बड़ा फैसला, संसद परिसर में तैनात किए सीआईएसएफ के 140 जवान

By Om Prakash Verma
Published: January 23, 2024
Share
बजट सत्र: सुरक्षा में चूक के बाद सरकार का बड़ा फैसला, संसद परिसर में तैनात किए सीआईएसएफ के 140 जवान
बजट सत्र: सुरक्षा में चूक के बाद सरकार का बड़ा फैसला, संसद परिसर में तैनात किए सीआईएसएफ के 140 जवान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने नए उपाय के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 140 कर्मियों को संसद परिसर में तैनात किया गया है। यह कदम 31 जनवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले आगंतुकों और उनके सामान की तलाशी लेने के लिए उठाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल दिसंबर में संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया था। जब कुछ लोग रंगीन धुएं के कनस्तरों के साथ लोकसभा और संसद परिसर में घुस गए थे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सुरक्षा समीक्षा की थी। सीआईएसएफ के कुल 140 कर्मियों ने सोमवार से संसद भवन परिसर की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। सूत्रों ने बताया कि ये जवान आगंतुकों और उनके सामान की तलाशी लेंगे। इसके अलावा, इमारत को अग्नि सुरक्षा कवर भी प्रदान करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सेना पहले मौजूद अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संपर्क में है, ताकि वे 31 जनवरी को शुरू होने वाले बजट सत्र के दौरान अपने काम के लिए तैयार रहें। सूत्रों ने कहा, सीआईएसएफ नए और पुराने संसद भवन में हवाई अड्डे जैसी सुरक्षा प्रणाली अपनाएगा। जिसमें एक्स-रे मशीनों, स्कैनर और हाथ से पकड़े जाने वाले डिटेक्टर के जरिए जूते, भारी जैकेट और बेल्ट आदि की तलाशी ली जाएगी।

सीआईएसएफ में करीब 1.70 लाख कर्मी हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस पुलिस बल (सीएपीएफ) गृह मंत्रालय के तहत काम करता है। यह देश के 68 असैन्य हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र व परमाणु उर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करता है। सूत्रों ने इससे पहले बताया था कि नए व पुराने संसद परिसर और उनसे जुड़े भवनों को सीआईएसएफ के व्यापक सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। जिसमें संसद सुरक्षा सेवा (पीएसएस), दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के संसदीय ड्यूटी ग्रुप के कर्मी शामिल होंगे।

सुशासन तिहार : आज से समाधान शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों का फीडबैक लेने हेलीकाप्टर से रवाना हुए सीएम साय
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए सीएम…. विधायक मंडल दल की बैठक में लगी नाम पर मुहर
एडीबी ने 11,185 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया, कोविड-19 टीके खरीदने पर होगा खर्च
स्टारकिड: झूठ नहीं बोल सकती, हां मुझे चीजें आसानी से मिली हैं: जाह्नवी कपूर
छत्तीसगढ़ में कोर्ट का बड़ा फैसला : हत्या के आरोपी को चार बार उम्रकैद की सजा… जानिए क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत पर झंडा बांधते हाईटेंशन की चपेट में आया व्यापारी, करंट लगने से हुई मौत… पत्नी भी घायल
Next Article राज्य में अब तक 127.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?