ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिले आदित्य ठाकरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिले आदित्य ठाकरे

By @dmin
Published: January 15, 2020
Share
SHARE

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे से बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। आदित्य ने कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस) सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका है जब आदित्य ने राहुल से मुलाकात की। ऐसे में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी आदित्य ठाकरे ने शिवसेना के नेतृत्व में बनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को न्योता दिया था।

बुधवार को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे राहुल गांधी से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। यह मुलाकात औपचारिक थी। माना जा रहा है कि राहुल ने आदित्य को मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और दोनों ने राज्य एवं राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिवसेना की ओर से गांधी को आमंत्रित किया गया था। बहरहाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इससे पहले कांग्रेस और शिवसेना के बीच सावरकर के मुद्दे को लेकर तल्ख टिप्पणियों का दौर देखने को मिला था। राहुल ने तो यहां तक कह दिया था कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है, इसलिए वह माफी नहीं मांगेंगे। वहीं, शिवसेना ने कहा था कि कांग्रेस नेता को अभी सावरकर को समझना पड़ेगा।

उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हुईं शिवसेना में शामिल
एक और खौफनाक अंजाम : आफताब के बाद अब दिलदार! पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के झुंड के बीच छोड़ा
कोरोना के दैनिक मामलों में भारत दुनिया में पहले स्थान पर…. पिछले 24 घंटों में पहली बार मिले एक लाख से ज्यादा नए मरीज
केरल का बदलेगा नाम…. विधानसभा में नाम बदलने का प्रस्ताव पारित, केन्द्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार
कल ही आएंगे पंचायत चुनाव के रिजल्ट, काउंटिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओमान के नए सुल्तान से मिले नकवी, काबूस के निधन पर प्रकट की संवेदना, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
Next Article दिल्ली चुनाव: इस बार मीम गेम का बढ़ा चस्का, पार्टियां ले रहीं भाग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?