ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चंद्रयान-2 पर बड़ा खुलासा, जानें आखिरी वक्त में क्यों चांद की सतह पर गिरा विक्रम लैंडर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

चंद्रयान-2 पर बड़ा खुलासा, जानें आखिरी वक्त में क्यों चांद की सतह पर गिरा विक्रम लैंडर

By @dmin
Published: January 7, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ को आखिरी वक्त में चांद की सतह पर उतारने के लिए 50 डिग्री कोण पर घुमाने की कोशिश हुई थी। लेकिन इसकी गति अधिक होने के कारण एक झटके में यह 410 डिग्री घूम गया और कलाबाजी खाते हुए चांद की सतह पर जा गिरा। ‘विक्रम’ के दुर्घटनाग्रस्त की जांच रिपोर्ट में यह नई बात सामने आई है।

चंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के कारणों की जांच के लिए बनी विशेषज्ञ समिति ने कुछ समय पूर्व अंतरिक्ष आयोग को सौंपी अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा है कि विक्रम की गति को नियंत्रित नहीं कर पाने में सबसे बड़ी चूक हुई। बता दें कि विगत 07 सितंबर की तड़के ‘विक्रम’ चांद की सतह पर उतरने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

चांद से करीब 30 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर ‘विक्रम’ जब आर्बिटर से अलग हुआ तो इसकी गति 1680 मीटर प्रति सेकेंड थी। इसमें चार इंजन लगे हुए थे जिन्हें बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से नियंत्रित किया जा रहा था। लैंडर जब चांद के सात किलोमीटर निकट तक पहुंचा, तब तक और सब तो ठीक था, लेकिन इसकी गति पर अपेक्षित नियंत्रण नहीं किया जा सका।

‘विक्रम’ जब चांद के दक्षिणी ध्रुव के निर्धारित उतरने के स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर था, तब इसकी गति कम होकर 146 मीटर प्रति सेंकेंड आ गई। यानी करीब 500 किलोमीटर प्रतिघंटा। यह रफ्तार लैंडिंग के हिसाब से बहुत ज्यादा थी। तय योजना के तहत गति को अब तक काफी कम हो जाना चाहिए था। इसे कम करने की कोशिश लगातार हो रही थी।

दूसरे, विक्रम टेढ़ा भी हो गया था, जिसे 50 डिग्री घुमाने की जरूरत थी। तभी यह सतह पर खड़ा होने की स्थिति में होता। इसी तेज गति में जब इसे सीधा करने की कोशिश के तहत 50 डिग्री घुमाया गया था तो वह अनियंत्रित हो गया और एक झटके में 410 डिग्री घूम गया। यानी एक पूरा चक्कर खाने से भी ज्यादा घूम गया। तेज गति और इस पलटी से यह पूरी तरह से अनियंत्रित होकर चांद की सतह पर जा गिरा।

भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में कमी व बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी… पिछले 24 घंटे में मिले 32080 नए मरीज
हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पहले डोज के 90 प्रतिशत कवरेज वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल
केंद्रीय गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, 7 मई को 244 जिलों में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
गिरेगी इमरान खान की सरकार! सहयोगी दल ने की जल्दी चुनाव की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कासिम सुलेमानी के जनाजे में रोए खुमैनी, रूहानी ने चेताया-कतई धमकी न दे US
Next Article तनाव के बीच भड़के ट्रंप, कहा- ईरान कभी नहीं हासिल कर पाएगा परमाणु हथियार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?