ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल में रणजीत हनुमान मंदिर की खास पहल, युवाओं को दिलाई जाएगी ये शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

नए साल में रणजीत हनुमान मंदिर की खास पहल, युवाओं को दिलाई जाएगी ये शपथ

By @dmin
Published: January 1, 2020
Share
SHARE

इंदौर. नए साल की अगवानी में आज खजराना गणेश, रणजीत हनुमान मंदिर (Ranjit Hanuman Temple) और अन्नपूर्णा मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं. जबकि खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) में नशा मुक्ति और बुरे व्यसनों से दूर रहने का संकल्प पुजारी अशोक भट्ट दिलवा रहे हैं, तो रणजीत हनुमान मंदिर में युवाओं को माता-पिता और बुजुर्गों की देखरेख के साथ उनका सम्मान करने का संकल्प पुजारी दीपेश व्यास दिलवा रहे हैं.

125 साल पुराना है रणजीत हनुमान मंदिर

इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र का रणजीत हनुमान मंदिर सवा सौ साल पुराना है. बताया जाता है कि शुरुआती समय में रणजीत हनुमान की प्रतिमा खुले में स्थापित थी,जिसे बाद में शेड और छत डालकर मंदिर बनाया गया. प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में ढाई सौ किलो चांदी से सवा करोड़ की लागत से गर्भगृह बनाया गया है. यहां महाकाल और खजराना गणेश मंदिर की तर्ज पर दानदाताओं से एकत्रित चांदी से गर्भगृह का निर्माण किया गया. जबकि चांदी से बने गर्भगृह की दीवारों पर बालकांड से उत्तरकांड तक भगवान राम के चरित्र महत्वपूर्ण प्रसंगों का चित्रण किया गया है.

भगवान राम के लिए 41 किलो चांदी का सिंहासन

रणजीत हनुमान मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर में भगवान राम के लिए 41 किलो चांदी से सिंहासन बनाया गया है. चार एकड़ में फैले मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए मुख्य द्वार और दो अन्य द्वार राजस्थानी शैली में बनाए गए हैं. मंदिर में प्रवेश करते ही आपको यहां कई भक्त हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करते हुए नजर आएंगे. यकीनन यहां प्रवेश करने के साथ ही राम भक्त हनुमान के प्रति लगन बढ़ जाती है. जबकि यहां देश विदेश से भक्त अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं. रणजीत हनुमान के बारे में ये भी कहां जाता है कि जो भी अपने रण यानी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में विजय हासिल करना चाहता है वो रणजीत हनुमान के दरबार में आता है. नए साल में भी यहां देश विदेश से लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचेंगे.

वैज्ञानिकों ने बनाया पारदर्शी मास्क…. आसानी से धुलने के साथ ही कई खासियतें… केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहनकर की तारीफ
केंद्र बनाम राज्य: ममता के सलाहकार अलपन पर गाज गिराने की तैयारी, कारण बताओ नोटिस जारी
प्रयागराज महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 22 की टेंट सिटी झुलसी… कड़ी मशक्कत से पाया काबू
गणतंत्र दिवस: परेड में नहीं होगा कोई विदेशी चीफ गेस्ट, कोरोना के चलते किसी राष्ट्राध्यक्ष को न्योता नहीं
नहीं थम रही कांग्रेस में रार: सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थोपटे को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज समर्थकों ने कांग्रेस भवन में की तोड़फोड़
Next Article थोपटे को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज समर्थकों ने कांग्रेस भवन में की तोड़फोड़

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?