ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरिया जिले के प्रभारी सचिव ने किया अंतर्राज्यीय बैरियर घुघरी का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कोरिया जिले के प्रभारी सचिव ने किया अंतर्राज्यीय बैरियर घुघरी का निरीक्षण

By @dmin
Published: January 10, 2020
Share
SHARE

रायपुर। कोरिया जिले के प्रभारी सचिव नरेंद्र कुमार दुग्गा ने 08 जनवरी को जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत हरचौका स्थित अंतर्राज्यीय बैरियर घुघरी का निरीक्षण किया। उन्होंने मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर बने इस चेकपोस्ट पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए 24 घंटे सतत निगरानी रखने हेतु शिफ्टवाईज ड्यूटी करने के लिए उपस्थितों को निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने वहां संधारित फाईलों का निरक्षण किया और थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने कहा।
इसके अतिरिक्त प्रभारी सचिव ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड अंतर्गत संचालित बीज प्रक्रिया केंद्र लोहारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी से किसानों की संख्या, पंजीयन एवं शासन से मिले टारगेट, गोदाम में रखे गये अनाजों, गेंहू, उड़द, सरसों के खरीद का पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने बिल्डिंग मरम्मत कराने के साथ साथ संबंधित अधिकारी से बीज उत्पादन समिति की जानकारी लेते हुए ज्यादा से ज्यादा बीज उत्पादन कार्य करने कहा। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा लगाये गये गेहूं फसल को उनके खेत में जाकर देखा। इसी क्रम में प्रभारी सचिव ने आंगनबाडी केंद्र चौनपुर पहुंचकर अण्डा चिकी वितरण, एनिमिक महिलाओं तथा गर्भवती माताओं को दिये जाने वाले गर्म भोजन, गंभीर कुपोषित से मध्यम कुपोषित एवं सामान्य श्रेणी में आये बच्चों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को शासन के निर्देशों का पालन करने कहा। इस अवसर पर उन्होंने कुपोषित बच्चों की माताओं से बात की।
इसके बाद प्रभारी सचिव ने विकासखंड मनेन्द्रगढ के ग्राम रोकड़ा में आयोजित साप्ताहिक बाजार पहुचकर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित डाक्टरों की टीम से जिले के सभी विकासखण्डों में लगाये जाने वाले विभिन्न हाट बाजार क्लिनिक की जानकारी ली तथा दवाई की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। वहां पहुंचे मरीजों एवं आये ग्रामीणों से भी बात की। तत्पश्चात आदर्श गौठान रोझी पहुंचकर प्रभारी सचिव ने मवेशियों, चारे की उपलब्धता, वर्मी कम्पोस्ट बिक्री, पैरादान आदि की जानकारी लेते हुए दुग्ध पालक समिति बनाने, बकरी पालन के लिए शेड बनाने कहा और स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम होने के उपाय बताये।
भ्रमण के दौरान प्रभारी सचिव कृषि ऊपज मंडी समिति चौनपुर एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति माडीसरई तथा आज धान उपार्जन केंद्र पटना पहुंचे और वहां किसानों के टोकन कटने, ऋण पुस्तिका, स्टेक होल्डिंग, नया एवं पुराना बारदाना, स्टैपिंग, धान के उठाव, किसानों के भुगतान, जब्त धान की जानकारी प्राप्त करते हुए वहां संधारित दस्तावेजों को अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसान एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ग्राहकों को महंगा सामान बेचने के लिए एनएए ने पतंजलि पर लगाया 75 करोड़ का जुर्माना
केमिकल फैक्टरी में लगी आग, काबू पाने में जुटीं दमकल की 17 गाडिय़ां
नवरात्र की शुरुआत से पहले माता वैष्णो के मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
बड़ी खबर: केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा…. डेढ़ साल बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बहाल…. जाने कितना बढ़ा डीए
एजबेस्टन स्टेडियम में बनेगा कोरोना परीक्षण केन्द्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘‘छपाक’’को टैक्स फ्री करने का विरोध कर भाजपा ने महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया – सलूजा
Next Article देशी शराब की दुकान संचालक पर गंदगी फैलाने पर 10 हजार रूपये स्पॉट फाईन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?