ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक जनवरी से केरल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक जनवरी से केरल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन

By @dmin
Published: December 31, 2019
Share
SHARE

नियम तोडऩे पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना
तिरुवनंतपुरम।
नए साल के पहले दिन से केरल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केरल में 1 जनवरी 2020 से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होगा. केरल सरकार ने पिछले महीने राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था जो कल से लागू होगा. इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम के उत्पादन पर भी बैन लगेगा.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू किया था. मोदी सरकार ने 2022 तक देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है. सिंगल यूज प्लास्टिक की श्रेणी में महज एक बार इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक, जैसे पानी की बोतलें और दूध के पैकेट आदि आते हैं.
केरल सरकार ने प्लास्टिक कैरी बैग्स, प्लास्टिक सीट्स, कूलिंग फिल्म्स, प्लास्टिक प्लेट्स, कप, थर्मोकोल और स्टाइरफ़ोम आधारित फैंसी आइटम्स और अन्य पर बैन लगाया है. हालांकि एक्सपोर्ट किए जाने वाले प्लास्टिक उत्पाद, हेल्थ सेक्टर में उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक उत्पादों और कंपोस्ट प्लास्टिक से बने उत्पादों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है.
सरकार ने डिफॉल्टर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव किया है. डिफॉल्टर को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत बुक किया जाएगा. जिला कलेक्टर, उप-मंडल मजिस्ट्रेट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, स्थानीय निकाय सचिव और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त अधिकारी डिफॉल्टरों पर कार्रवाई के हकदार होंगे.
००

चेतावनी का असर नहीं, निगम ने की कार्यवाही, विश्वविद्यालय परिसर से भैंसो को पहुंचाया गौठान
पीयूष जैन के बाद सपा एमएलसी पर शिकंजा: कन्नौज में इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आयकर का छापा
ग्रीन वैली में गार्ड की मौत, नशेड़ियों ने कार से मारी थी ठोकर, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे होंगे अपग्रेड, हाईलेवल पुल भी बनेंगे… केन्द्र सरकार ने दिए 147 करोड़
अर्थव्यवस्था में सुधार पूरी रफ्तार में नहीं पहुंचा, आर्थिक वृद्धि का इंजन बन सकता है पर्यटन क्षेत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें 15 घंटों की देरी से चल रही
Next Article कांग्रेस ने किया सीडीएस की नियुक्ति का विरोध
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?