ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खनिजों के दोहन की जानकारी मिलेगी वेबपोर्टल खनिज ऑनलाईन में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

खनिजों के दोहन की जानकारी मिलेगी वेबपोर्टल खनिज ऑनलाईन में

By @dmin
Published: December 31, 2019
Share
SHARE

रायपुर. मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में पाये जाने वाले खनिज और उनके दोहन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी वेबपोर्टल ’खनिज ऑनलाईन’ पर अपलोड किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इसके लिए कम्प्यूटर आधारित प्रदर्शन के माध्यम से खनिज ऑनलाईन परियोजना के संचालन, सूचना प्रौद्योगिकी के संवर्धन, वाहन निगरानी प्रणाली, एकीकृत कमांड कंट्रोल सिस्टम, अधोसंरचना निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई। श्री मण्डल ने कहा है कि ’खनिज ऑनलाईन’ वेबपोर्टल के माध्यम से वाहन निगरानी प्रणाली के तहत जीपीएस सिस्टम पर जोर दिया जाए। जिससे खनिजों के परिवहन की निगरानी की जा सके।
खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री पी.अन्बलगन ने बताया कि खनिज संसाधनों की उपलब्धता के हिसाब से छत्तीसगढ़ प्रदेश भारत में विशिष्ट स्थान रखता है। देश के कुल खनिज उत्पादन मूल्य का लगभग 16 प्रतिशत छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे खनन प्रक्रिया से प्राप्त होता है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में खनिज क्षेत्र का 11 प्रतिशत से अधिक का योगदान है और प्रदेश में 80 प्रतिशत से अधिक खनिज आधारित उद्योगों का संचालन हो रहा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 252 मुख्य खनिज खदानों के आलावा दो हजार गौण खनिज की खदानें और एक हजार से अधिक क्रसिंग और अन्य प्रसंस्करण इकाईयां संचालित है। वर्ष 2018-19 में 6111 करोड़ रूपए की आय खनिज संसाधनों के दोहन से हुई है। विभागीय क्रियाकल्पों में और अधिक दक्षता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के खान एवं खनिजों के समग्र प्रबंधन के लिए वेबपोर्टल ’खनिज ऑनलाईन’ का निर्माण किया गया है। इस परियोजना के तहत बारकोड युक्त ई-ट्राजिट पास, ऑनलाईन ऐप्लीकेशन एण्ड रिटर्नस, डिमांड एण्ड असेस्मेंट, पेमेंट ऑफ रायल्टी, ई-चेक पोस्ट, ई-रजिस्टेशन ऑफ विहीकल आदि से संबंधित सभी जानकारियां वेब साईट पर उपलब्ध रहेंगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय श्री गौरव द्विवेदी, सचिव खनिज श्री अन्बलगन पी. सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पंडवानी गुरु झाड़ूराम देवांगन की याद में 3 दिन का पंडवानी समारोह 23 से
एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ ‘समर 2026’ का भव्य आगाज, खेल मानसिक स्वास्थ्य व तनाव कम करने का माध्यम -प्रो. राव
भाजपा नेताओं को राहत : अलग-अलग जिलों में दर्ज 103 केस खारिज, पुलिस रिकॉर्ड से हटाए गए नाम
छत्तीसगढ़ के जनादेश परब में शामिल होने रायपुर पहुंचे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सीएम साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
एक जून से शुरू होगी बिलासपुर से जगदलपुर सीधी विमानसेवा, चेम्बर ने जताया उड्डयन मंत्री सिंधिया का आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्व कामकाज की प्रक्रिया सरल होने से लोगों को मिली राहत
Next Article खुदा हाफिज में अलग रूप में नजर आएंगे विद्युत जामवाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?