ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 700 टन वजनी बो-स्ट्रिंग गर्डर की लॉन्चिंग सफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedMahasamund

बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 700 टन वजनी बो-स्ट्रिंग गर्डर की लॉन्चिंग सफल

By Poonam Patel
Published: November 29, 2026
Share
रेलवे के तीन घंटे के ब्लॉक में 72 मीटर लंबे गर्डर का इंस्टॉलेशन पूरा, परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण
रेलवे के तीन घंटे के ब्लॉक में 72 मीटर लंबे गर्डर का इंस्टॉलेशन पूरा, परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण
SHARE

महासमुंद। रायपुर-महासमुंद राष्ट्रीय राजमार्ग-353 (NH-353) पर बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के समीप निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजना ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए गए तीन घंटे के ब्लॉक के दौरान 72 मीटर लंबे एवं लगभग 700 टन वजनी बो-स्ट्रिंग गर्डर की लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह कार्य परियोजना के निर्माण में एक महत्वपूर्ण तकनीकी एवं निर्माणात्मक चरण है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की लगभग 58.66 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति वाली इस परियोजना की अनुबंध राशि 34.15 करोड़ रुपये है। राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर द्वारा निर्माणाधीन आरओबी का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से किया जा रहा है तथा आगामी 3 से 4 माह में परियोजना पूर्ण होने की संभावना है।

वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मिलेगी जल्द ही राहत

बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग रायपुर और महासमुंद के बीच आवागमन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे फाटक बंद होने से यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, यात्रियों एवं वाहन चालकों को समय और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आरओबी के निर्माण एवं इसके शुरू होने से रेलवे क्रॉसिंग पर निर्भरता समाप्त होगी तथा यातायात निर्बाध और सुगम हो सकेगा। इससे यात्रियों के बहुमूल्य समय की बचत होगी, आवागमन में सुविधा बढ़ेगी और सड़क यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनेगी।

आधुनिक तकनीक से निर्माण, यातायात सुविधा की दिशा में बड़ी उपलब्धि

रेलवे के निर्धारित समय में भारी एवं विशाल बो-स्ट्रिंग गर्डर की सफल लॉन्चिंग निर्माण एजेंसियों के समन्वय, तकनीकी दक्षता और कार्य की गति का उदाहरण है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण है।

आरओबी का निर्माण पूर्ण होने पर महासमुंद-रायपुर मार्ग पर आवागमन और अधिक सुगम होगा। बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से मुक्ति दिलाने वाली यह परियोजना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Video : उत्तराखंड के धराली में फटा बादल, जमींदोज हुआ पूरा गांव… चार की मौत और सैकड़ों मलबे में दबे
अल्पवर्षा वाली तहसीलों में फसलों की स्थिति का नजरी आकलन कराने के निर्देश दिए
आधी रात घर पर रखे टेंट हाउस के सामान में लगी भयानक आग…. आग्रिशमन कर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
हर घर नल से जल योजना से बदली जिंदगी- बब्बी बाई के घर आया खुशियों का सवेरा
जनजातीय समाज के बारे में देश को अंधेरे में रखा गया, सरकार चलाने वालों ने स्वार्थ को दी प्राथमिकता-पीएम मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कंवर समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर: सीएम साय
Next Article आरपीएफ ने दो साल में  में 930 नाबालिग बच्चों का किया रेस्क्यू

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?