ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर घर नल से जल योजना से बदली जिंदगी- बब्बी बाई के घर आया खुशियों का सवेरा
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

हर घर नल से जल योजना से बदली जिंदगी- बब्बी बाई के घर आया खुशियों का सवेरा

By Poonam Patel Published March 25, 2026
Share
हर घर नल से जल योजना से बदली जिंदगी- बब्बी बाई के घर आया खुशियों का सवेरा
हर घर नल से जल योजना से बदली जिंदगी- बब्बी बाई के घर आया खुशियों का सवेरा
SHARE

रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत श्हर घर नल से जलश् भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य सभी ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा और निर्धारित गुणवत्ता का पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना है। “हर घर नल से जल” योजना के तहत ग्राम पंचायत मोहनटोला (विकासखंड भरतपुर) की बब्बी बाई को अब घर पर ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी पानी की समस्या समाप्त हो गई है और उनके जीवन में सुख, सुविधा व खुशहाली आई है।

प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित पेयजल की सुनिश्चित उपलब्धता प्रदान करने के लिए, अगस्त 2019 से सरकार  जल जीवन मिशन  हर घर जल लागू कर रही है। नल के जल कनेक्शन के माध्यम से निर्धारित गुणवत्ता का पर्याप्त पानी नियमित और दीर्घकालिक आधार पर उपलब्ध करा

जिला मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनटोला की निवासी बब्बी बाई की कहानी आज ग्रामीण परिवर्तन की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभर रही है। कभी पानी के लिए रोज लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाली बब्बी बाई की जिंदगी अब सुकून, सुविधा और खुशहाली से भर गई है। पहले उनका अधिकांश समय कुएं और हैंडपंप से पानी लाने में ही व्यतीत हो जाता था। सुबह की शुरुआत ही पानी की चिंता से होती थी, जिससे न केवल समय ही बर्बादी होती थी बल्कि शारीरिक श्रम भी अधिक करना पड़ता था। स्वच्छ पेयजल की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बनी रहती थीं। लेकिन हर घर नल से जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने उनकी जिंदगी की तस्वीर बदल दी है।

अब बब्बी बाई के घर के आंगन में लगे नल से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इससे उनका समय बच रहा है और जीवन में सहजता आई है। अब वे अपने परिवार की देखभाल और अन्य कार्यों के लिए अधिक समय दे पा रही हैं। बब्बी बाई के चेहरे पर अब संतोष और खुशी साफ झलकती है। वे कहती हैं, अब हमें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। हमारे घर में ही शुद्ध पानी मिल रहा है। यह योजना हमारे गांव के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और हमारे बच्चों का भविष्य भी बेहतर बना रही है।

हर घर नल से जल योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण जीवन को नई दिशा देने वाली पहल बताती हैं। बब्बी बाई की यह कहानी केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि उस बदलते भारत की तस्वीर है, जहां शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचकर लोगों के जीवन को आसान, सुरक्षित और सम्मानजनक बना रही हैं।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Poonam Patel March 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल
Next Article इन क्षेत्रों में बंदूक की गूंज की जगह स्कूलों में बच्चों की पढ़ाईऔर किताबों की सरसराहट दे रही है सुनाई शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?