ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर: सीएम साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर: सीएम साय

By Poonam Patel
Published: November 29, 2026
Share
कंवर समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं
कंवर समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराएं और सामाजिक मूल्य छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर हैं। समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के साथ समाज को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार कंवर समाज सहित सभी समाजों के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री रविवार को अंबिकापुर के राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में आयोजित संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मुख्यमंत्री के पांव पखारकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने इस स्नेह और सम्मान के लिए समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंवर समाज के आध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान में पूज्य गहिरा गुरु जी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने समाज को अच्छाई, सदाचार, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट रहने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंवर समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त समाज है। समाज के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से ही उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है।

रगुजा में संभागीय कंवर समाज भवन के लिए 75 लाख, सूरजपुर, बलरामपुर और चेंद्रा में समाज भवनों के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा
रगुजा में संभागीय कंवर समाज भवन के लिए 75 लाख, सूरजपुर, बलरामपुर और चेंद्रा में समाज भवनों के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल मिल रहा है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में पारिश्रमिक बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है। चरण पादुका योजना, श्री रामलला दर्शन योजना और तीर्थ यात्रा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से भी प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचें और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 900 से अधिक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नागरिक घर बैठे विभिन्न प्रमाणपत्र एवं अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से बैंकिंग सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ अंचलों के नागरिकों को भी शासकीय सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

कंवर समाज के भवनों और करमा दलों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन में कंवर समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने सरगुजा में संभागीय कंवर समाज भवन के निर्माण के लिए 75 लाख रुपये, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में कंवर समाज के सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये तथा चेंद्रा में कंवर समाज भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक करमा नृत्य और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक करमा दल को 20-20 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करमा तिहार हमारी लोकआस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने समाजजनों से अपनी समृद्ध परंपराओं को सहेजने तथा युवाओं को शिक्षा और प्रगति के नए अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के प्रमुखों एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।

शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक संरक्षण से आगे बढ़ेगा समाज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता है। कंवर समाज अपनी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास की मुख्यधारा में निरंतर आगे बढ़े। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर समाज एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। अपनी परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजते हुए संगठित प्रयासों से ही समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कंवर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

शर्मनाक: दुष्कर्म होना ही है तो…कांग्रेस विधायक के बयान पर मचा बवाल, जया बच्चन-स्मृति ईरानी ने की बर्खास्तगी की मांग
जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल रहा खाद-बीज
राज्यसभा के उपसभापति का बडप्पन: धरने पर बैठे सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे…. शुरू किया एक दिन का उपवास
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का एलान, 9 सितंबर को मतदान व नतीजे… एनडीए का पलडा भारी
Bhilai Breaking : मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो सप्ताह बाद पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईआईटी में प्रवेश की राह हुई आसान, छात्रा गीतांजलि साहू के सपनों को मिली नई उड़ान सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
Next Article रेलवे के तीन घंटे के ब्लॉक में 72 मीटर लंबे गर्डर का इंस्टॉलेशन पूरा, परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 700 टन वजनी बो-स्ट्रिंग गर्डर की लॉन्चिंग सफल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?