ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : नक्सलियों का करोड़ों का सोना बरामद, 24 लाख कैश भी मिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : नक्सलियों का करोड़ों का सोना बरामद, 24 लाख कैश भी मिला

By Mohan Rao
Published: November 28, 2026
Share
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे के बाद अब सुरक्षाबलों को उनके द्वारा छिपाए गए सामान मिल रहे हैं। हाल के दिनों में कैश से लेकर हथियार, कारतूस आदि बरामद  किए गए हैं। ताजा मामले में बीजापुर में इन्द्रावती नदी के आसपास घने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से पुलिस ने 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपए नकद बरामद किए हैं। बरामद सोने की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि, सोने के बिस्किट और नकदी को एक स्टील के डिब्बे में जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर 2026 को थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के इन्द्रावती नदी के आसपास के जंगल में माओवादी डंप छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में DRG, थाना भैरमगढ़ और BDS की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। संयुक्त टीम ने थाना भैरमगढ़ से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर इन्द्रावती नदी के पास चिन्हित स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान BDS टीम ने डिमाइनिंग और सर्चिंग की कार्रवाई करते हुए जमीन के अंदर दबाकर रखा गया एक स्टील का डिब्बा बरामद किया।

पुलिस ने जब स्टील के डिब्बे की तलाशी लेने पर उसमें सोने के 33 बिस्किट मिले। प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला बताया गया है। इस तरह कुल 330 तोला यानी 3.84 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये है। इसके अलावा टेप से लिपटे एक पैकेट में 500-500 रुपये के नोटों के रूप में कुल 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने बरामद सोने और नकदी के संबंध में थाना भैरमगढ़ में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते बीजापुर जिले के अलग-अलग स्थानों से माओवादी डंप बरामद किए जा रहे हैं। अब तक की कार्रवाई में कुल 8 करोड़ 24 लाख 33 हजार 300 रुपये नकद और 12.34 किलोग्राम सोना बरामद किया जा चुका है।

राजदीप ने भारतीय सेना से लेकर एमेज़ॉन का अमेजोनियन बनने तक के अपने अनुभवों पर की बात
रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर : बदलेगी जशपुर की तस्वीर, 6 घंटे में सिमट जाएगा रायपुर का सफर
नारेबाजी कर कहा- कम करो महंगाई, महिला कांग्रेस ने खाली सिलेंडर और थाली बजा सांसद कार्यालय घेरा
झोलाछाप डॉक्टर ने बिना जांच कराए चढ़ा दीं ग्लूकोज की 15 बोतलें, महिला की मौत
देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु : मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर एक ही जमीन का कई लोगों बेची, शातिर आरोपी गिरफ्तार
Next Article रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?