ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर एक ही जमीन का कई लोगों बेची, शातिर आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर एक ही जमीन का कई लोगों बेची, शातिर आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: November 28, 2026
Share
SHARE

जमीन की रजिस्ट्री एवं पावर ऑफ अटॉर्नी के नाम पर कई लोगों को बनाया शिकार

भिलाई। दुर्ग जिले के ग्राम अरसी की एक ही जमीन के अलग-अलग ऋण पुस्तिका तैयार कर कई लोगों को पावर ऑफ अटॉर्नी देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया। प्रार्थी से जमीन का सौदा 300000 रुपये में तय कर ऑनलाइन, बैंक खाते एवं नगद के माध्यम से राशि प्राप्त की गई थी। आरोपी द्वारा दस्तावेजों में त्रुटि सुधारकर रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देकर प्रार्थी को पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई थी।  इस मामले में धारा 318(4) बीएनएस के अपराध दर्ज किया गया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में मिली शिकायत के अनुसार ग्राम अरसी स्थित खसरा नंबर 1051 एवं 1086, प्रत्येक का रकबा 0.16 हेक्टेयर, कुल 0.32 हेक्टेयर भूमि का सौदा के दीपक देशलहरे साथ 300000 रुपये में तय हुआ था। उक्त राशि प्रार्थी द्वारा ऑनलाइन, बैंक खाते एवं नगद माध्यम से दीपक देशलहरे को दी गई थी। दीपक देशलहरे द्वारा दस्तावेजों में त्रुटि होने की बात कहकर उन्हें सुधारने एवं रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान दीपक देशलहरे ने प्रार्थी को पावर ऑफ अटॉर्नी प्रदान की, जिसके माध्यम से प्रार्थी स्वयं अथवा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री करा सकता था।

लगभग 11 माह बाद प्रार्थी को जानकारी मिली कि दीपक देशलहरे ने उसी भूमि के संबंध में अन्य व्यक्ति के नाम पर भी पावर ऑफ अटॉर्नी देकर रजिस्ट्री करा दी है। तहसील कार्यालय से जानकारी लेने पर उक्त भूमि के नामांतरण संबंधी प्रक्रिया में कई व्यक्तियों द्वारा आपत्ति प्रस्तुत किया जाना सामने आया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बोरी में अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दीपक देशलहरे के फरार होने पर थाना बोरी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की गई। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर तलाश एवं दबिश दी गई। पुलिस टीम के प्रयासों से दीपक देशलहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं अपराध में संलिप्तता के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी दीपक देशलहरे द्वारा एक ही भूमि के संबंध में अलग-अलग ऋण पुस्तिका तैयार कर तथा दस्तावेजों में त्रुटि सुधारने एवं रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देकर लोगों से रकम प्राप्त की जाती थी। इसके बाद उसी भूमि के संबंध में अलग-अलग व्यक्तियों को पावर ऑफ अटॉर्नी देकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया कराई जाती थी, जिससे एक ही भूमि को लेकर कई व्यक्तियों के बीच विवाद एवं आर्थिक धोखाधड़ी की स्थिति उत्पन्न हुई।

उक्त कार्यवाही में थाना बोरी के सउनि तानसिंह सोनवानी, आरक्षक क्रमांक 487 ऋषि बंछोर, आरक्षक क्रमांक 112 संजीव सोनी, आरक्षक क्रमांक 707 जितेन्द्र धीवर एवं आरक्षक क्रमांक 1120 प्रशांत साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी भूमि का क्रय-विक्रय करने से पूर्व संबंधित भूमि के मूल दस्तावेज, ऋण पुस्तिका, खसरा, बी-1, नामांतरण की स्थिति एवं स्वामित्व का राजस्व विभाग से विधिवत सत्यापन अवश्य कराएं। केवल पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर भूमि का सौदा करने से पहले सभी कानूनी पहलुओं की जांच करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को सूचित करें।

खेलते-खेलते घर के पानी टंकी में गिरा ढाई साल का मासूम बच्चा, मां ढूंढ रही थी बाहर, इधर डूबने से थम गई मासूम की सांसें
खस्ताहाल व्यवस्था: सरकारी अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, मरीज को स्ट्रेचर पर रख साहब के घर भागे तीमारदार
राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कमजोर न पड़ जाए लड़ाई! कोरोना ने छीने धरती के 420 फरिश्ते, दिल्ली में 100 डॉक्टरों की गई जान
नीतीश मंत्रिमंडल का पहला विस्तार पूरा, बीजेपी और जेडीयू से इन 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा : 100 मीटर गहरे खाई में गिरा वाहन, चालक समेत आठ की मौत
Next Article बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : नक्सलियों का करोड़ों का सोना बरामद, 24 लाख कैश भी मिला

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?