ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई सहित चार निगमों में चुनाव : दिसंबर के पहले सप्ताह में लग सकती है आचार संहिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

भिलाई सहित चार निगमों में चुनाव : दिसंबर के पहले सप्ताह में लग सकती है आचार संहिता

By Mohan Rao
Published: November 27, 2026
Share
SHARE

नगर निगम भिलाई सहित चार निगमों में चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में, 30 नंवबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के चार नगर निगमों व अन्य निकायों में चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के लिए प्रतिष्ठित इन चुनावों के तारीखों की घोषणा दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है। पिछली बार की ही तरह इस बार भी चुनाव काफी तेजी से संपन्न कराए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचय आयोग द्वारा महज 25 दिनों के भीतर चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही कांउट डाउन शुरू हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव के साथ रिजल्ट की घोषणा भी हो जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 या 3 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव की तारीखों के ऐलान और आचार संहिता लागू करने के निर्देश जारी कर सकते हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मतदान कराया जा सकता है। इससे पहले 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी हो सकता है। इसके अंतर्गत दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली व रायपुर जिले के बीरगांव नगर निगम समेत अन्य नगरीय निकायों में मतदान होगा।

पिछली बार 23 दिन में पूरी हुई थी चुनावी प्रक्रिया

2021 में नवंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम जारी हुआ था। इसके बाद 20 दिसंबर को मतदान कराया गया था। यानी चुनाव की अधिसूचना जारी होने से मतदान तक करीब 23 दिन का समय मिला था। इसी समय-सीमा को देखते हुए इस बार भी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, चुनाव की तारीखों पर अंतिम फैसला राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद ही होगा। यदि चुनाव कार्यक्रम जारी करने में देरी होने पर कुछ नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त करने पड़ सकते हैं। ऐसे में दिसंबर का पहला सप्ताह राजनीतिक और प्रशासनिक नजरिए से अहम रहेगा। पिछले चुनाव से पहले भी प्रशासक नियुक्त किए गए थे।

दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में होंगे चुनाव, बनेंगे 744 मतदान केंद्र

नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत दुर्ग जिलें में सर्वाधिक तीन नगर निगमों में चुनाव होंगे। नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा और नगर पालिक निगम रिसाली में महापौर व पार्षदों के चुनाव होंगे। इसके साथ ही नगर पालिकाओं, त्रिस्तरीय उप चुनाव भी होने हैं। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि जिले के तीन नगर निगम एवं एक नगर पालिका में आम चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 744 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों का प्रशिक्षण आगामी दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चारों नगरीय निकायों के लिए मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्रों तथा स्ट्रांग रूम के कक्षों का निर्धारण कर लिया गया है। इन स्थानों पर आवश्यक सिविल कार्य आगामी तीन से चार दिनों में पूर्ण कर लिए जाएंगे।

पूरे प्रदेश में कुल 1231 पदों के लिए होंगे चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नगरीय निकायों में आम निर्वाचन, त्रिस्तरीय पंचायतों,  उपचुनाव को मिलाकर कुल 1231 पदों के लिए चुनाव होंगे। इनमें चार नगर निगमों में महापौर के 4, अध्यक्ष के 13 और पार्षद के 400 पद शामिल हैं। इसके अलावा उपचुनाव में अध्यक्ष के एक और पार्षद के 6 पदों पर चुनाव होगा। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों में कुल 814 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इनमें जनपद पंचायत सदस्य का एक, सरपंच के 92 और पंच के 721 पद शामिल हैं।

इंडिया एनर्जी फोरम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का भविष्य शानदार और सुरक्षित
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान
विशेष: मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना से आदिवासियों को मिल रहा है नया जीवन
स्थानीय उत्पादों के सहारे महिलाएं बना रही अलग पहचान
नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य की उनके घर में की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
Next Article साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन में बिखरेगी छत्तीसगढ़ी भाषा की सोंधी महक छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?