ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत

By Poonam Patel
Published: November 26, 2026
Share
चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा
चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा
SHARE

अम्बिकापुर। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धानउपार्जन की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इसी क्रम में  सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस केंद्र के माध्यम से कुल 745 पंजीकृत किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल रही है। केंद्र से चार ग्राम पंचायतों अंधला, अमगसी, नरकालो एवं जुड़वानी के साथ तीन आश्रित गांव चुकनडांड, हंसडांड एवं बनखेता के किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

नजदीक में खरीदी केंद्र खुलने से परिवहन खर्च में बचत

नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे किसानों के समय और परिवहन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च की बचत हो रही है। पहले किसानों को धान विक्रय के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें आवागमन और परिवहन में परेशानी होती थी। अब स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान हो गई है।

भीड़ से राहत, तेजी से हो रहा धान का तौल

नवीन खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। यहां किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। धान का तौल तेजी से होने के साथ ही भराई की प्रक्रिया भी समय पर पूरी हो रही है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।

किसान दिनेश साहू ने साझा किया अपना अनुभव

ग्राम अंधला के कृषक दिनेश साहू ने बताया कि वे मूल रूप से लखनपुर के निवासी हैं, लेकिन उनकी कृषि भूमि अंधला, कुंवरपुर क्षेत्र में स्थित है। पहले उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए लखनपुर जाना पड़ता था। अब अंधला में ही धान खरीदी केंद्र खुल जाने से वे जिस क्षेत्र में धान का उत्पादन करते हैं, उसी के नजदीक अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इससे उन्हें परिवहन की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि केंद्र में किसानों की भीड़ से बचाव हो रहा है और धान का तौल एवं भराई तेजी से हो रही है। खरीदी केंद्र में कार्यरत कर्मचारी भी अच्छे से कार्य कर रहे हैं और किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्र की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को आर्थिक संबल

कृषक दिनेश साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान की खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण है। एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक सहूलियत मिल रही है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि सुविधाओं के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे चार ग्राम पंचायतों एवं तीन आश्रित गांवों के 745 पंजीकृत किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई : डाक विभाग के दो अफसर गिरफ्तार, अपने ही विभाग के कर्मचारी से मांगी रिश्वत
जल संकट: आधे शहर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम, 77 एमएलडी फिल्टर का वाल्व हुआ क्षतिग्रस्त, देखे विडियो
नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षा बलों की पकड़ हो रही मजबूत, बेडमाकोटी में नया कैंप स्थापित
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 80 हजार के करीब…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 2046 नए मामले
गार्डन के लिए आरक्षित भूमि पर किया अतिक्रमण… निगम की टीम ने किया बेदखल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोड़ा उपार्जन केंद्र में 40 क्विंटल धान लेकर पहुंचे किसान, बेहतर सुविधाओं और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से खुश ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
Next Article म्यूल बैंक खाताधारकों पर बड़ी कार्रवाई, कमीशन के लालच में बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?