ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण

By Poonam Patel
Published: November 26, 2026
Share
एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण
एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण
SHARE

रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में खेत बचाओ अभियानदृरबी 2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता एवं सरसों की उन्नत खेती पर प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन, रबी फसलों के विविधीकरण तथा सरसों की उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. पंकज शर्मा ने किसानों को धान की कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय मल्चर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाना चाहिए। इससे मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है, मृदा संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता एवं स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने किसानों को धान की समय पर कटाई, खेत की उचित तैयारी और उपलब्ध समय का बेहतर उपयोग करते हुए रबी मौसम में दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से सरसों की खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरसों कम बीज दर एवं सीमित सिंचाई में भी अच्छी उपज देने वाली एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है। उन्होंने सरसों की उन्नत किस्म क्त्डत् 150-35 की विशेषताओं के साथ बुवाई का उपयुक्त समय, बीज दर, कतारों के बीच दूरी, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई तथा फसल की अन्य आवश्यक कृषि क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरसों की समय पर, विशेषकर दिसंबर के प्रथम सप्ताह से पूर्व बुवाई तथा वैज्ञानिक फसल प्रबंधन अपनाने पर लगभग 10-12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त की जा सकती है। तथा यह लगभग 95-110 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इस प्रकार किसान कम अवधि में सरसों की खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से किसानों को संस्थान के प्रक्षेत्र में ले जाकर सरसों की किस्म क्त्डत् 150-35 के अंतर्गत लगाए गए प्रदर्शन का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। डॉ. शर्मा ने खेत में खड़ी फसल के पौधों की स्थिति दिखाते हुए वर्तमान अवस्था में की जाने वाली आवश्यक कृषि क्रियाओं, फसल प्रबंधन एवं बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। इससे किसानों को सरसों की उन्नत खेती की तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में ग्राम पचेरी, बिठिया एवं बेलटुकरी से आए कुल 35 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेलटुकरी के सरपंच संतोष कुर्रे भी उपस्थित रहे। किसानों को लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में सरसों की खेती के लिए उन्नत किस्म क्त्डत् 150-35 का बीज भी वितरित किया गया, ताकि वे अपने खेतों में इस तकनीक को अपनाकर तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दे सकें।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. के.सी. शर्मा द्वारा किया गया। इस पहल के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं रबी मौसम में सरसों की उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

बस्तर ओलिंपिक 2025 : सीएम साय के नेतृत्व में खेलों से शांति और समरसता का संदेश, बस्तर संभाग से लाखों खिलाड़ियाें का पंजीयन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सक्ती में आत्मीय स्वागत
हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भोरमदेव अभ्यारण्य नहीं बनेगा टाइगर रिजर्व, सरकार के हक में फैसला
दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिलाया, पति समेत छह पर मुकदमा
गुजरात में मंत्रीमंडल का विस्तार : नए मंत्रियों ने ली शपथ, 19 नए चेहरों को मौका, क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भी बनी मंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमिताभ बच्चन के बंगले सहित मुंबई में तीन जगहों पर बम धमाके की धमकी
Next Article सौर ऊर्जा से घरों तक पहुंच रहा स्वच्छ जल, साग-सब्जियां उगाकर परिवार का पोषण भी संवार रहीं महिलाएं जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?