ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कृषक उत्कल को मिला प्रोत्साहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedMahasamund

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कृषक उत्कल को मिला प्रोत्साहन

By Poonam Patel
Published: November 25, 2026
Share
उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बढ़ाई आय
उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बढ़ाई आय
SHARE

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से जिले के किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। जिले के विकासखंड बसना के ग्राम बरडीह के कृषक उत्कल ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत खेती के प्रति उनकी रुचि ने उनकी आय में वृद्धि की है।

कृषक उत्कल बताते हैं कि वर्ष 2025-26 में उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती को अपनाया। इससे पहले वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने 0.40 हेक्टेयर भूमि में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की। खेती में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उन्होंने ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाई। इससे फसल को आवश्यकता के अनुरूप पानी उपलब्ध कराने में सहायता मिली। उन्नत तकनीक के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के परिणामस्वरूप उन्हें बेहतर उत्पादन प्राप्त हुआ और उनकी आय में वृद्धि हुई।

कृषक उत्कल की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू परंपरागत धान की खेती से ग्राफ्टेड बैंगन की खेती की ओर उनका सफल बदलाव है। ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाने के बाद उन्हें प्रति एकड़ लगभग 146 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। बाजार में अच्छे दर पर बैंगन का विक्रय होने से उन्हें सभी खर्चों के बाद लगभग 2 लाख 43 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।

कृषक उत्कल निरंतर कृषि की उन्नत तकनीकों को अपनाने तथा नई पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं। वे समय-समय पर विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी खेती को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। वे अपने रिश्तेदारों एवं ग्राम की अन्य महिलाओं को भी उद्यानिकी फसल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आसपास के किसान लगातार उनके खेत का भ्रमण कर खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त करते हैं और उनसे मार्गदर्शन एवं सुझाव लेकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

ट्रैक मेंटेनेंस के लिए दो दिन बंद रहेगा सुपेला रेलवे फाटक: सड़क यातायात होगा प्रभावित, इस प्रकार होगा समय
कांग्रेस ने बनाई राजनीतिक मामलों की समिति, सीएम बघेल-सिंहदेव भी बनाए गए सदस्य
विधायक देवेन्द्र की पहल से छात्रों को मिला 5 नए कमरें एवं शौचालय, जल्द बनेगा स्कूल का स्वागत गेट और सायकल स्टैंड
बालोद के राहुद में सुशासन तिहार का हुआ आयोजन
पीएम जनमन योजना : शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी, योजनाओं का लाभ पहुंचाने लगाए जा रहे शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के डाक कर्मियों की शिकायतों का होगा समधान, चार दिसंबर को विभाग लगाएगा चार अदालतें
Next Article खेत बचाओ अभियान : टिकाऊ खेती के लिए बेमेतरा में किसानों को किया जागरुक

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?