ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेत बचाओ अभियान : टिकाऊ खेती के लिए बेमेतरा में किसानों को किया जागरुक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

खेत बचाओ अभियान : टिकाऊ खेती के लिए बेमेतरा में किसानों को किया जागरुक

By Mohan Rao
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

बेमेतरा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा तथा कृषि विभाग के सहयोग से ‘खेत बचाओ अभियान–2026’ के अंतर्गत बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत कौड़वा में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 30 किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग तथा कृषि उत्पादन में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा।

‘खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, मृदा एवं जल संसाधनों के संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप टिकाऊ कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. मल्लिकार्जुन जे. और डॉ. योगेश येले ने तकनीकी व्याख्यानों के माध्यम से किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा उपलब्ध कृषि संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती में अनावश्यक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से बचने तथा मृदा की गुणवत्ता और दीर्घकालिक उत्पादकता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप खेती करने का परामर्श दिया। कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा की डॉ. रजनी अगाशे ने भी किसानों को कृषि संबंधी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी साझा की। आयोजन में कृषि विभाग के दो प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर किसान-वैज्ञानिक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें किसानों ने अपनी खेती से जुड़ी समस्याओं और जिज्ञासाओं को वैज्ञानिकों के समक्ष रखा तथा उनके व्यावहारिक समाधान प्राप्त किए।

कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ मिट्टी ही टिकाऊ और लाभकारी कृषि का आधार है। मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर ही भविष्य की कृषि तथा खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकता है। ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा खेतों की उत्पादकता, मृदा स्वास्थ्य और कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना है।

फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन देने की, सुविधा के लिए एक्सिस बैंक के साथ मिलाया हाथ
24 वर्ष का हुआ छत्तीसगढ़, विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ़ ने पकड़ी विकास की रफ्तार
तबादला ब्रेकिंग: प्रशांत अग्रवाल होंगे रायपुर के नए एसपी… देर रात जारी हुआ तबादला आदेश… जाने किसी मिली दुर्ग की कमान
CG के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश, 12 सितंबर से होगी काउंसलिंग, पहली बार निजी विवि. भी होंगे शामिल
ममता साहू को तेली समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी, यूपी व उत्तराखंड का प्रभार भी मिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बढ़ाई आय राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कृषक उत्कल को मिला प्रोत्साहन
Next Article भिलाई की बेटी का मुंबई में बढ़ा साहित्यिक कद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया श्वेता पड्डा की उपन्यास ‘थोड़ी सी मैं’ का लोकार्पण

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?