ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1156 कट्टा से अधिक धान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1156 कट्टा से अधिक धान जब्त

By Mohan Rao
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण, खरीदी और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न तहसीलों में जांच एवं निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में 23 एवं 24 नवम्बर को जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1,156 कट्टा से अधिक अवैध धान जब्त किया गया।

23 नवम्बर को तहसील बसना के ग्राम घुमाभाठा में हंसलाल पिता जगतूराम के पास से 45 कट्टा तथा ग्राम लम्बर में दिनेश कोसरिया की दुकान से लगभग 62 पैकेट खुला धान पाया गया। उक्त धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर मंडी विभाग को सौंपा गया। तहसील पिथौरा के ग्राम भुरकोनी निवासी विकास अग्रवाल के पास से 600 कट्टा अवैध धान प्राप्त होने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए मंडी निरीक्षक को सुपुर्द किया गया।

24 नवम्बर को तहसील पिथौरा अंतर्गत शंकर ट्रेडर्स, जंघोरा से 116 कट्टा, किशनपुर स्थित रुखमणी ट्रेडर्स से लगभग 200 कट्टा तथा ग्राम खैरखुटा में जितेश बरिहा के पास से 33 कट्टा अवैध धान प्राप्त होने पर राजस्व एवं मंडी विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इसी प्रकार तहसील कोमाखान के ग्राम धौराभाटा में सलीम रिजवी की दुकान से 40 कट्टा तथा ग्राम भालूकोना में नरेश पिता घनाराम के घर से 60 कट्टा अवैध धान पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।

राइस मिल का भी किया गया निरीक्षण

इसी दौरान महासमुंद स्थित शांति विजय एग्रोटेक राइस मिल का राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। तहसीलदार संतोष धुर्वे के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक श्री सुशील शर्मा, मंडी निरीक्षक श्री गिरधारी लाल ध्रुव एवं उपनिरीक्षक अखिलेश राठिया द्वारा स्टॉक एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। जांच में स्टॉक एवं रिकॉर्ड संतोषजनक पाए गए। मिलर द्वारा कोंडागांव जिले में जमा किए जाने वाले चावल के तीन लॉट आगामी चार दिनों में जमा करने का आश्वासन दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता, अवैध भंडारण एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम सहित प्रचलित प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

तीनों बिलों पर खुली बहस कराएं केंद्र, ताकि देश को पता चले सच्चाई : अरविंद केजरीवाल
CG CRIME : पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात, हेल्पर ने पिकअप चालक की टांगी मारकर की हत्या
‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ : कल श्री राम मंदिर के 500 वर्षों के इतिहास की दी जाएगी संगीतमय प्रस्तुति
पीएम मोदी ने किया शांति शिखर का उद्घाटन, बोले-विकसित भारत की यात्रा में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्था की बड़ी भूमिका
अब संवरेगा सेक्टर-1 का फायर ब्रिगेड मैदान: विधायक देवेन्द्र की पहल पर 18 लाख की लागत से गार्डन व 6 लाख की लागत से बनेगा डोमशेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय पहुंचे श्री राम कथा स्थल, संत चिन्मयानंद बापू का लिया आशीर्वाद

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?