ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1441 क्विंटल से अधिक धान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeaturedRaipur

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1441 क्विंटल से अधिक धान जब्त

By Mohan Rao
Published: November 24, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए धमतरी जिला प्रशासन ने अवैध धान के भंडारण, परिवहन और पुनर्चक्रण के विरुद्ध निगरानी तेज कर दी है। सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान भंडारण स्थलों तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की सतत निगरानी और कार्रवाई के परिणामस्वरूप जिले में अब तक 32 प्रकरण दर्ज कर 1,441.05 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मंडी अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दूसरे राज्यों से धान लाकर समर्थन मूल्य पर खपाने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। ओडिशा सीमा से लगे बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद, सांकरा, जैतपुरी और मोहेरा में छह चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर नगर सैनिकों के साथ वन, मंडी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जांच दलों द्वारा धान परिवहन करने वाले वाहनों की निगरानी के साथ संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों और संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।

पांच विभागों की संयुक्त टीम कर रही जांच, संदिग्ध भंडारण स्थलों पर भी दबिश

अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर विशेष उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। इनमें राजस्व, खाद्य, मंडी, सहकारिता और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। ये दल धान उपार्जन व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, गोदामों और संदिग्ध भंडारण स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

किसानों के हक की खरीदी में नहीं होने दी जाएगी गड़बड़ी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ वास्तविक और पात्र किसानों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध रूप से संग्रहित धान, अन्य राज्यों से लाए गए धान तथा पहले से खरीदे गए धान के पुनर्चक्रण के माध्यम से सरकारी खरीदी व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सूचना संकलन, जांच और कार्रवाई की व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया है।

अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई, किसानों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने दोहराया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण अथवा बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में अपना धान विक्रय करें। साथ ही अवैध धान भंडारण, परिवहन अथवा खरीदी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनी रहे और शासन की किसान हितैषी व्यवस्था का लाभ पात्र किसानों को मिल सके।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के नवनिर्मित ऑडिटोरियम एवं ट्रामा सेन्टर का किया लोकार्पण…. बस्तर को 19 ग्रामीण सड़कों सहित कई निर्माण कार्यों की सौगात
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अब तक 306 माओवादी हुए गिरफ्तार
नेपाली एक्ट्रेस अदिति बुधाथोकी की अदाओं के दीवाने है लाखों लोग
इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर शादी के लिए बनाया दबाव, मना करने पर किया अश्लील फोटो वायरल… आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में करंट लगने से हाथी की मौत, सो रहे वन विभाग को दो दिन बाद मिली जानकारी, अब बीट गार्ड को किया सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन : मुख्यमंत्री साय
Next Article रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?