ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर शादी के लिए बनाया दबाव, मना करने पर किया अश्लील फोटो वायरल… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर शादी के लिए बनाया दबाव, मना करने पर किया अश्लील फोटो वायरल… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published July 27, 2024
Share
उतई पुलिस की गिरफ्त में पुलिस
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में उतई थाना क्षेत्र की एक युवती का परिचय सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र ग्राम कुर्रा निवासी युवक से हुआ। यह पांच महीने पहले की बात है। परिचय के बाद दोनों एक दूसरे को अपना फोटो शेयर करते थे। युवक और उसके परिवार वालों ने युवती के परिजनों से संपर्क कर शादी का प्रस्ताव रखा। युवती के घर वालों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और युवती ने भी युवक से बातचीत बंद कर दिया। इस बात से खफा युवक ने अपने साथ युवती की तस्वीर को आपत्तिजनक ढंग से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस मामले में शिकायत के बाद उतई पुलिस ने आरोपी युवक होमलाल तारक पिता शिवकुमार तारक ( 20 ) निवासी ग्राम कुर्रा ( राजिम ) थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पता चला था कि आरोपी होमलाल उतई थाना क्षेत्र के डुमरडीह में देखा गया है। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से ओप्पो कंपनी मॉडल ए-59, 5 जी मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले धारा 506 व 509 ख के तहत अपराध कायम किया गया था। चूंकि आरोपी द्वारा अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अश्लील सामग्री वायरल किया गया है, इसलिए प्रकरण में धारा 67 व 67 क सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 जोड़ी गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

उतई थाना प्रभारी निरीक्षक विपीन रंगारी के मुताबिक 4 जुलाई 2024 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीबन 05 माह पूर्व आरोपी से उसका परिचय इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ। इसके बाद वे एक दूसरे को अपना फोटो शेयर करते थे। इसी बीच आरोपी के परिवार वाले प्रार्थिया के घर आकर शादी के लिए दबाव बनाने लगे। जिसे प्रार्थिया के परिवार वालों ने मना कर दिया और प्रार्थिया भी आरोपी होमलाल से बातचीत करना बंद दिया। इस बात से खफा आरोपी होमलाल द्वारा  11 जून 2024 के शाम 5.58 बजे प्रार्थिया की फोटो के साथ अपना आपत्तिजनक फोटो जोड़कर इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रार्थिया के चाचा एवं पिता को भेजकर वायरल कर दिया। जिससे प्रार्थिया व परिवार वालों के मान सम्मान को ठेस पहुंचा और उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि अश्वनी कुमार, राजकुमार देशमुख, आरक्षक राकेश साहू, शीतल चन्द्राकर, छगन लाल एवं महिला आरक्षक कीर्ति साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के आर राजेन्द्रन पेरिस रवाना, ओलंपिक में बॉक्सिंग के लिए मिली आब्जर्वर की जिम्मेदारी
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 284 # 27 july 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?