ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी… एमपी के छतरपुर से पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी… एमपी के छतरपुर से पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: November 23, 2026
Share
SHARE

भिलाई। नगर निगम रायपुर एवं मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आ गया। कोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर के बाद पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी को मध्यप्रदेश के छतरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी  के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

इस मामले में प्रार्थी तापस मंडल द्वारा आरोपी अंकित कुमार रैकवार के विरुद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 175(3) बीएनएसएस के तहत परिवाद प्रस्तुत किया गया था। प्रार्थी के अनुसार आरोपी द्वारा नगर निगम रायपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रारंभ में 50,000 रुपए प्राप्त किए गए थे। नौकरी नहीं लगने पर आरोपी द्वारा उक्त राशि वापस कर दी गई। इसके पश्चात मंत्रालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर दिनांक 21.05.2025 से 24.08.2025 के मध्य अलग-अलग तिथियों एवं विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से कुल 5,90,000 रुपये लिए और नौकरी भी नहीं मिली।

इस मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1202/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं अन्य गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा संबंधित बैंकों से रकम के लेनदेन की जानकारी प्राप्त की गई। अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात आरोपी को विवेचना में उपस्थित होने के लिए कई बार निर्देशित किया गया, किंतु आरोपी उपस्थित नहीं हुआ।

सुपेला पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर दिनांक 23.11.2026 को आरोपी अंकित कुमार रैकवार को छतरपुर, मध्यप्रदेश से हिरासत में लेकर थाना सुपेला लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रार्थी से प्राप्त रकम विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से लेना तथा खर्च करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा प्रार्थी को 10,000 रुपए वापस करना भी बताया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, उप निरीक्षक लेखन साहू एवं आरक्षक रमेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये देने से पहले पूरी जानकारी एवं सत्यापन अवश्य करें। सरकारी नौकरी की भर्ती निर्धारित नियमों एवं आधिकारिक प्रक्रिया के तहत ही होती है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर धनराशि मांगने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा इस प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Covid-19: डब्ल्यूएचओ ने सदस्य देशों को किया अलर्ट, कोरोना के नए वैरिएंट पर कही ये बात
जांजगीर चांपा में बिल्डर के घर लाखों की चोरी, अमरकंटक घूमने गया था परिवार इधर चोरों ने कर दिया कांड
लॉकडाउन को लेकर कलेक्टरों को दिए अधिकार: कम से कम तीन दिन पहले देनी होगी आम लोगों को सूचना
2014 वाले 2024 में रहेंगे क्या? शपथ लेते ही नीतीश कुमार का पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला
Bhilai : गुवाहाटी गया था परिवार, इधर चोरों ने बोलो धावा, लाखों के जेवर व कैश पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर मास्टर प्लान 2031 : मुख्य सड़क मार्गों की विसंगतियों को दूर करने की पहल
Next Article मुख्यमंत्री साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?