ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ड्रा पर समाप्त हुआ भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट, मिचेल-फिलिप्स ने विकेट के लिए तरसाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedSports

ड्रा पर समाप्त हुआ भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट, मिचेल-फिलिप्स ने विकेट के लिए तरसाया

By Mohan Rao
Published: November 23, 2026
Share
SHARE

वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। पांचवे दिन भारतीय गेंदबाजों ने तीन विकेट लिए इसके बाद ग्लेन फिलिप्स व डेरेल मिचेल ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। जब मैच खत्म करने का फैसला लिया गया, तब भारत को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत थी और 15 ओवर बाकी थे, लेकिन इतने विकेट हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा था। ऐसे में भारतीय टीम ने मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। एक वक्त न्यूजीलैंड ने पांच विकेट 70 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद हेनरी निकोल्स के नाबाद 175 रन और ग्लेन फिलिप्स के 118 रन ने उन्हें 368 तक पहुंचाया। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 720 रन बनाए थे और पारी घोषित की थी। केएल राहुल ने 136 रन और ऋषभ पंत ने 128 रन की पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 85 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 98 रन और ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत को 352 रन की बढ़त हासिल थी। भारत की नजर न्यूजीलैंड को पारी से हराने पर थी, लेकिन शायद पारी घोषित करने में भारत से देरी हो गई। साथ ही फील्डिंग में कई गलतियां भी हुईं। हेनरी निकोल्स को पहली पारी में शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड ने पांचवें दिन दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को डेवोन कॉनवे के रूप में पहली सफलता मिली। कॉनवे 165 गेंद में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर सुंदर का शिकार बने। फिर रचिन रवींद्र को प्रसिद्ध कृष्णा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। रचिन 129 गेंद में चार चौके की मदद से 37 रन बना सके। टॉम ब्लंडेल को अंशुल कंबोज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। ब्लंडेल 15 रन बना सके। इसके बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने मिलकर 258 गेंदों तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया और 63 रन जोड़े। मिचेल 186 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन और ग्लेन फिलिप्स 126 गेंद में दो चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 120 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 239 रन बना लिए थे। पांचवें दिन ज्यादा से ज्यादा 15 ओवर का खेल बाकी था। इसके बाद कप्तान अंपायर्स ने दोनों टीमों से उनका फैसला पूछा और फिर दोनों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिया। वहीं, बुमराह, कंबोज और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
श्रीराम भक्त जन्म उत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन 31 को
महाराष्ट्र में कोरोना की नई लहर, वर्धा में सभी स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद
बिलासपुर में घर में घुसकर प्रिंसिपल की हत्या, हथौड़े से सिर पर किया वार फिर गले में मारा ब्लेड, आरोपी युवक ने किया सरेंडर
सेक्टर 9 हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज, टाउनशिप के लोगों को मिलेगा हाफ बिजली बिल का लाभ और एफएसएनएल को नही बेचने मुख्यमंत्री भूपेश ने की इस्पात सचिव से चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत, मार्केट में डिमांड का मिला फायदा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?