राजनांदगांव। तमिलनाडू के सीएम विजय थलपति के नाम पर छत्तीसगढ़ के एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। शातिर बदमाश ने खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का पीए बताकर एक युवक को 6 गुना मुनाफे का लालच दिया और उससे 87 हजार रुपए ले लिए। इसके लिए शातिर ने एक फर्जी ऐप बनाया जिसके जरिए निवेश कराया। युवक को जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरेगांव में रहने वाले पवन टंडन को तमिलनाडू के सीएम विजय थलपति के नाम पर ठगा गया। पवन टंडन से एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया और खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का PA बताया। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऐप तैयार किया और पवन टंडन को इसके जरिए निवेश का ऑफर दिया। उसने पवन को 6 गुना मुनाफे का लालच दिया।
अज्ञात व्यक्ति ने पवन टंडन को बताया कि वह इस बिजनेस में जितनी रकम लगाएंगे, उन्हें उतना ही अधिक मुनाफा मिलेगा। अधिक लाभ के झांसे में आकर पवन टंडन ऐप के माध्यम से 87 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम जमा करने के बाद उन्हें वादे के मुताबिक पैसा नहीं मिला। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पवन टंडन ने बसंतपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





