ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSports

बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

By Poonam Patel
Published: November 19, 2026
Share
पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों से बढ़ी ग्रामीणों की भागीदारी, छिंदगढ़ में दिखा खेल उत्सव का माहौल
पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों से बढ़ी ग्रामीणों की भागीदारी, छिंदगढ़ में दिखा खेल उत्सव का माहौल
SHARE

रायपुर। बस्तर अंचल के पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में खेलों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसकी जीवंत तस्वीर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026-27 की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में सामने आई। यहां ग्रामीण महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर खेल के मैदान में पहुंचीं और कबड्डी तथा रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताओं में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को एक सच्चे ग्रामीण खेल उत्सव का रूप दे रही है।

बदलाव और प्रतिभा को मिल रहा नया मंच

हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित बस्तर ओलंपिक में दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों के खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कभी पहुंच विहीन और नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पंचायत डब्बा से कबड्डी खेलने पहुंचीं दीपिका मुचाकी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामुदायिक गतिविधियों से जुड़ाव बढ़ता है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच मिलता है।

कई खेलों में जूनियर और सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं

प्रतियोगिता में युवाओं के अलावा अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ी भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचल की छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है। बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी और कराटे सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

क्लस्टर से जिला स्तर तक ऐसा रहेगा आयोजन कार्यक्रम

सुकमा जिले में 16 से 19 नवंबर तक क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद 20 से 23 नवंबर तक विकासखंड स्तरीय मुकाबले होंगे, जबकि 26 और 27 नवंबर को सुकमा के हड़मा स्टेडियम तथा पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को खेलों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने और सामुदायिक गतिविधियों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है।

कोरोना फिर पकड़ रही रफ्तार, 9 वैरिएंट मचा रहे हाहाकार, रिसर्च में खुलासा
Pahalgam Terror Attack: तीन संदिग्धों के स्केच जारी हमले में दो लोकल और दो पाकिस्तानी शामिल
छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में बहुआयामी सहकारी समितियों का होगा गठन, बैठक में मंत्री केदार कश्यप का निर्देश
चीन में फिर बढ़ रहा कोरोना: लांझू में लगाया गया लॉकडाउन, चार लाख लोग घरों में हुए कैद
कोरोना से ठीक हुए 74 लाख से अधिक मरीज…. एक दिन में सामने आए 48268 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सीएम विजय थलपति के नाम पर ठगी, फर्जी एप के जरिए युवक से ऐंठे 87 हजार
Next Article स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 42 पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हुआ सम्मान

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?