रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल को हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहम मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हेट स्पीच से जुड़े 14 आपराधिक मामलों में उन्हें नियमित जमानत दे दी। यही नहीं अमित बघेल के जिले से बाहर रहने की शर्त भी हटा दी गई है।
बता दें यह पूरा 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से तोड़फोड़ की घटना के बाद शुरू हुआ था। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। यहां छत्तीसगढ़ महातारी की प्रतिमा फिर से स्थापत कर दी गई और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद अमित बघेल ने अग्रवाल और सिंधी समाज के आराध्यों को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर विवाद बढ़ा और उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायतें दर्ज कराई गईं।
हाईकोर्ट से मिली थी 3 महीने की अस्थायी जमानत
इससे पहले बिलासपुर हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल 2026 को अमित बघेल को इन 14 मामलों में तीन महीने की अस्थायी जमानत दी थी। उनकी अस्थायी जमानत की अवधि 22 अक्टूबर को खत्म हो गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए अमित बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर को आदेश दिया था कि वे दो सप्ताह के भीतर हेट स्पीच से जुड़े सभी 14 मामलों में सरेंडर करें। इस आदेश के पालन में बघेल ने 11 नवंबर को सरेंडर कर दिया था। अब इन मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को नियमित जमानत दे दी है।





