ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोतापल्ली में ग्रामीणों के सहयोग से 3 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोतापल्ली में ग्रामीणों के सहयोग से 3 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

By Mohan Rao
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

तीन बार नोटिस देने के बाद हटाया गया अवैध कब्जा, जेसीबी से हटाए गए अस्थायी कच्चे ढांचे’

बीजापुर। जिले के पुजारी कांकेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोतापल्ली में वन विभाग ने वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। स्थानीय ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से की गई इस कार्रवाई में तेलंगाना से आए व्यक्तियों द्वारा वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। वन विभाग के अनुसार संपूर्ण कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं नियमों का पालन करते हुए की गई है।

तीन बार नोटिस के बावजूद नहीं हटाया कब्जा, नियमानुसार हुई कार्रवाई- वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतापल्ली क्षेत्र में तेलंगाना से आए कुछ व्यक्तियों द्वारा लगभग 3 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर अस्थायी कच्चे ढांचों का निर्माण किया गया था। इस संबंध में विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को पूर्व में तीन बार विधिवत नोटिस जारी कर वन भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त प्रकरण में 7 जुलाई 2026 को प्रारंभिक अपराध प्रतिवेदन (पीओआर) क्रमांक 22152/01 भी दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार बार-बार नोटिस एवं चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वन भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया।

जेसीबी से हटाए गए अस्थायी ढांचे, 3 हेक्टेयर वन भूमि कराई गई मुक्त- वन विभाग द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित अस्थायी कच्चे ढांचों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के बल का प्रयोग नहीं किया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई का उद्देश्य शासकीय वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराना तथा वन संपदा का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

आगजनी के आरोपों का वन विभाग ने किया खंडन, कहा -कार्रवाई के दौरान नहीं लगाई गई आग- अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ वीडियो एवं आगजनी से जुड़ी खबरों का वन विभाग ने स्पष्ट खंडन किया है। विभाग के अनुसार सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान वन विभाग की टीम द्वारा आग लगाई गई, जबकि यह जानकारी पूरी तरह भ्रामक है। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रही आग एवं राख अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वयं भोजन बनाने के लिए जलाई गई आग से संबंधित है।

विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की पूरी कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की आगजनी नहीं की गई और न ही बल प्रयोग किया गया। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें।

कार्रवाई के दौरान वन अमले से अभद्रता का आरोप, नियमानुसार होगी आगे की कार्रवाई- वन विभाग के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा करने तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों एवं प्रचलित कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वन संरक्षण में ग्रामीणों की भागीदारी सराहनीय, विभाग ने जताया आभार- वन विभाग ने कोतापल्ली के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने में दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण तथा शासकीय वन भूमि की सुरक्षा उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वनों के संरक्षण में स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा वन संपदा की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में ज्ञान भारत महाअभियान पूरा, तीन महीनों में मिलीं 11 हजार 808 दुर्लभ पांडुलिपियां
Breaking News : जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, दुर्ग-भिलाई सहित रायपुर के लोगों को मिलेगी राहत
जम्मू-कश्मीर: ड्रोन की निगरानी में रहेंगे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग…. संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त नाकेबंदी
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव, सीएम समेत पूरी सरकार हो सकती है क्वारंटाइन, जाने वजह
लोहारा में बस हादसा, रेलिंग से टकराकर पलट गई बस, दर्जन भर यात्री घायल, 12 की हालत नाजुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में  ई-बस का हुआ ट्रायल : सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 20 बसों को मिली मंजूरी
Next Article छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप सहित 100 से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा में कटौती

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?