ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

By Poonam Patel
Published: November 18, 2026
Share
सीमित संसाधनों से शुरू हुआ सफर, अब उत्पादन पहुंचा 700 पैकेट तक
सीमित संसाधनों से शुरू हुआ सफर, अब उत्पादन पहुंचा 700 पैकेट तक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना और महिला स्व-सहायता समूहों के सहयोग से प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं लगातार आत्मनिर्भर बन रही हैं और लखपति दीदी बनकर सफलता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। बस्तर जिले  के जनपद पंचायत बास्तानार के ग्राम पंचायत कोड़ेनार की रहने वाली कौशल्या सेठिया ने साबित कर दिया है कि पक्के इरादों और सही मार्गदर्शन से छोटे प्रयासों को भी एक बड़ा उद्यम बनाया जा सकता है। मशरूम उत्पादन को अपनी आजीविका का आधार बनाकर कौशल्या न केवल खुद आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी एक मिसाल बन गई हैं।

समूह से जुड़ाव और प्रशिक्षण से मिली नई राह

कौशल्या सेठिया वर्ष 2017 से स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। इस प्रशिक्षण ने उनके भीतर छिपी उद्यमी क्षमता को जगाया। अपने हुनर को पक्का कर उन्होंने वर्ष 2024 में अपने घर से ही छोटे स्तर पर मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया।

बैंक ऋण और ‘बिहान’ का आर्थिक संबल

शुरुआती दौर में संसाधन सीमित थे, लेकिन बिहान (राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) और स्व-सहायता समूह का साथ उन्हें हर कदम पर मिला। समूह के माध्यम से प्राप्त सामुदायिक निवेश निधि और बैंक लिंकेज की मदद से उन्होंने अपने काम को आगे बढ़ाया। अपने उद्यम को और विस्तार देने के लिए उन्होंने वर्ष 2026 में ग्रामीण बैंक कोड़ेनार से 1 लाख रुपये का ‘स्वयं सिद्धा ऋण’ प्राप्त किया। इस वित्तीय सहयोग से उन्होंने उत्पादन क्षमता में भारी वृद्धि की और आज उनका मशरूम उत्पादन बढ़कर 700 पैकेट तक पहुंच गया है।

स्थानीय बाजारों में बढ़ती मांग और शानदार आमदनी

कौशल्या के मशरूम उत्पादन का गणित काफी सफल साबित हो रहा है। प्रति पैकेट लागत लगभग 150 रुपये आती है और विक्रय मूल्य लगभग 400 रुपये प्रति किलोग्राम के मान से किया जाता है।

उनके द्वारा उत्पादित शुद्ध और ताजे मशरूम की पहुंच अब स्थानीय बाजारों तक बन चुकी है। वे अपने उत्पादों को बास्तानार और जगदलपुर के साथ-साथ पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के बाजारों में भी बेच रही हैं। घर से शुरू हुआ यह छोटा-सा प्रयास अब एक बेहतरीन और व्यवस्थित आजीविका गतिविधि का रूप ले चुका है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक स्थिरता और संबल मिला है।

दूसरी महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

कौशल्या सेठिया की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण अंचलों में महिला उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। उनकी लगन, मेहनत और सफलता को देखकर अब गांव की अन्य महिलाएं भी मशरूम उत्पादन और अन्य आजीविका गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं। कौशल्या ने यह दिखा दिया है कि नारी शक्ति आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कितनी मजबूत भूमिका निभा सकती है।

Corona Crisis: चुनौतियों से निपटने Mock Drill का आयोजन, कितनी तैयार है देश की स्वास्थ्य सुविधाएं?
आफत, CG के बस्तर संभाग में 48 घंटे से लगातार बारिश, बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट जारी
Accident in CG : पिकअप से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत…. शादी के लिए लड़की देखकर आ रहे थे बाइक सवार
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास : विमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया… सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया
प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 14 जुलाई को: परीक्षा केन्द्र कन्टेटमेंट जोन में हो तो करें यह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कभी बेटी की परवरिश और पढ़ाई की चिंता थी सबसे बड़ी चुनौती पति के जाने के बाद नहीं टूटा हौसला, 40 हजार के ऋण से रेखा ने संवार लिया बेटी का भविष्य
Next Article बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र… विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?