ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पति के जाने के बाद नहीं टूटा हौसला, 40 हजार के ऋण से रेखा ने संवार लिया बेटी का भविष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

पति के जाने के बाद नहीं टूटा हौसला, 40 हजार के ऋण से रेखा ने संवार लिया बेटी का भविष्य

By Poonam Patel
Published: November 18, 2026
Share
कभी बेटी की परवरिश और पढ़ाई की चिंता थी सबसे बड़ी चुनौती
कभी बेटी की परवरिश और पढ़ाई की चिंता थी सबसे बड़ी चुनौती
SHARE

धमतरी। जिंदगी में आए कठिन दौर ने जब सारे सहारे छीन लिए, तब एक मां ने अपने हौसले को ही अपनी ताकत बना लिया। पति के निधन के बाद बेटी के पालन-पोषण और उसकी पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी रेखा शांडिल्य के कंधों पर आ गई। आर्थिक चुनौतियां थीं, भविष्य की चिंता थी, लेकिन बेटी की पढ़ाई और बेहतर जीवन का सपना उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। आज वही रेखा अपने छोटे से फल व्यवसाय के सहारे न केवल परिवार चला रही हैं, बल्कि बेटी के सपनों को भी नई उड़ान दे रही हैं।

धमतरी के जालमपुर-1 निवासी रेखा के जीवन में बदलाव की शुरुआत महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम ऋण योजना से हुई। घर पर ही छोटा व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाली रेखा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से इस योजना की जानकारी मिली। उन्होंने विभागीय कार्यालय से संपर्क कर ऋण के लिए आवेदन किया। जनवरी 2025 में उन्हें 40 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि से उन्होंने घर के पास ही फल की दुकान शुरू की।

शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन रेखा ने मेहनत और लगन को अपना साथी बनाया। धीरे-धीरे दुकान चलने लगी और नियमित आमदनी का जरिया बन गई। आज इसी छोटी सी दुकान से वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और बेटी की पढ़ाई का खर्च भी स्वयं उठा रही हैं। साथ ही ऋण की किस्तों का भुगतान भी नियमित रूप से कर रही हैं।

रेखा के लिए यह दुकान केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की पहचान बन गई है। जिस महिला के सामने कभी परिवार चलाने और बेटी की पढ़ाई जारी रखने की चिंता थी, आज वही महिला अपने परिश्रम से दोनों जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही है।

सक्षम ऋण योजना से मिली मदद ने रेखा को केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने का आत्मविश्वास भी दिया। बेटी की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि और खुशी है। रेखा शांडिल्य की कहानी इस बात की मिसाल है कि यदि हौसले मजबूत हों और शासन की योजनाओं का सहारा मिले, तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सफलता की राह बनाई जा सकती है। एक मां का संघर्ष आज आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी बन चुका है।

Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: 13 माओवादियों के शव बरामद, सर्चिंग जारी
किसान, गोपालकों व ग्रामीणों ने माना छत्तीसगढ़ सरकार का आभार, कहा- की भूपेश है तों भरोसा है
सावधान! जलवायु परिवर्तन से घट रही है धरती की रफ्तार, क्या घड़ी, जीपीएस सिस्टम हो जाएंगे बेकार?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: सचिन-युवी के दम से फाइनल में इंडिया लीजेंड्स, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका
Next Article सीमित संसाधनों से शुरू हुआ सफर, अब उत्पादन पहुंचा 700 पैकेट तक बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?