ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में हेरोइन के मुख्य सप्लायर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख से ज्यादा का मशरूका जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में हेरोइन के मुख्य सप्लायर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख से ज्यादा का मशरूका जब्त

By Mohan Rao
Published: November 18, 2026
Share
SHARE

भिलाई। स्मृतिनगर चौकी पुलिस द्वारा मंगलवार को मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हेरोइन की बिक्री में संलिप्त मुख्य सप्लायर सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 10.30 ग्राम चिट्टा/हेरोइन एवं अन्य सामग्री सहित कुल 4 लाख 22 हजार 200 रुपए की मशरूका जब्त किया गया।

दरअसल 17 नवंबर को चौकी स्मृतिनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमली तालाब, कोहका क्षेत्र में एक व्यक्ति मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी कर आरोपी मृत्युंजय दुबे को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.58 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने विकास पाल, निवासी कृष्णा नगर, सुपेला से मादक पदार्थ खरीदकर रायपुर क्षेत्र में बिक्री करना बताया।

इस आधार पर पुलिस टीम द्वारा स्टील सिटी कॉलोनी में दबिश देकर विकास पाल को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 6.72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 10.30 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 02 मोबाइल फोन, 02 दोपहिया वाहन एवं बिक्री की नगदी रकम सहित कुल 4 लाख 22 लाख 200 रुपए का मशरूका जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी मादक पदार्थ के मुख्य सप्लायर से चिट्टा/हेरोइन प्राप्त कर दुर्ग-भिलाई एवं रायपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घूम-घूमकर इसकी अवैध बिक्री करते थे। कारोबार के लिए दोपहिया वाहनों का उपयोग किया जाता था तथा मोबाइल फोन के माध्यम से आपसी संपर्क एवं बिक्री संबंधी गतिविधियां संचालित की जाती थीं।

उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर मुख्य सप्लायर तक पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम का समन्वित प्रयास सराहनीय रहा। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं अभिभावकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहें। अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा सप्लाई की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नशे के विरुद्ध अभियान में दुर्ग पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में 2828 नए मामले सामने आए, तीन मरीजों की मौत
रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई एसी सिटी बस सर्विस, रोज लगेंगे चार फेरे… यहां देखें इसकी टाइमिंग
आईपीएल में कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में कोरोना का मामला, सभी खिलाड़ी क्वारंटीन, दो दिन तक होंगे टेस्ट
छत्तीसगढ़ में कोरोना: कुल संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकार्ड 2545 नए मामले
निगम आयुक्त को चेंबर ने बताई मार्केट की समस्या, आदर्श बजार बनाने विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 35 # 18 Nov 2026
Next Article धान की कमाई से खरीदी 30 डिसमिल जमीन, अब पक्के घर और बच्चों के सुनहरे भविष्य का सपना होगा साकार खेतों में बहाया पसीना, अब संवर रहे परिवार के सपने – किसान ग्वाल राम की मेहनत लाई खुशहाली

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?