ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर सख्ती, डीपीआई छत्तीसगढ़ के 19 जिलों के डीईओ का रोका वेतन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर सख्ती, डीपीआई छत्तीसगढ़ के 19 जिलों के डीईओ का रोका वेतन

By Mohan Rao
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन अटेंडेंस के मामले में लापरवाही बरतने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने 19 जिलों के शिक्षा अधिकारियों का नवंबर माह का वेतन रोकने आदेश जारी किया है। डीपीआई द्वारा अक्टूबर माह के प्रारंभ में उन शिक्षकों तथा कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी, जिनके द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जा रही है।  निर्धारित अवधि में जानकारी प्राप्त नहीं होने पर रिमाइंडर नोटिस भी भेजा गया इसके बाद भी जिला शिक्षा अधिकारियों ने जानकारी नहीं भेजी।  यही नहीं आनॅलाइन हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षक-कर्मचारियों के अतिरिक्त ऐसी शालाएं जहां के एक भी कर्मचारी ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे हैं, उनकी भी जानकारी मांगी गई। इसकी भी जानकारी जिला शिक्षा कार्यालयों द्वारा डीपीआई को नहीं भेजी गई।

गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक दोनों ही स्टाफ के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। लगातार आदेश की अवहेलना किए जाने के कारण प्रदेश के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों का नवंबर माह का वेतन रोकने आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में रायपुर सहित नारायणपुर, सरगुजा, कोण्डागांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, धमतरी, कोरबा, दुर्ग, कबीरधाम, बस्तर, मुंगेली, सुकमा, बालोद, दन्तेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व कोरिया के जिला शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोकने आदेश जारी किए गए हैं।  डीपीआई ने अपने आदेश में लिखा है कि छग के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों के साथ-साथ जिले के अंतर्गत संचालित ऐसी शालाएं, जहां के एक भी कर्मचारी द्वारा वीएसके ऐप में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है, से संबंधित जानकारी गूगल शीट में प्रविष्ट किए जाने का निर्देश दिया गया था।

नरवा विकास से सुधरता जल स्तर, सिंचाई की सुविधा मिलने से किसान लेने लगे दोहरी फसल
भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने की कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील
Balod : अधेड़ की लाश मिलने से मचा हड़कंप, एक दिन साली के घर जमकर शादी में पहुंचा था शख्स
बाबरी मामले में फैसला देने वाले पूर्व न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर आग का गोला बनी बस… बाल-बाल बचे यात्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक पहुंची छत्तीसगढ़ी संस्कृति – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”
Next Article पेयजल पाइपलाइन का होगा विस्तार, बनेंगी सड़कें, नालियां और फुटपाथ नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?