ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में भिलाई के विद्यार्थियों ने जीते दो पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में भिलाई के विद्यार्थियों ने जीते दो पुरस्कार

By Mohan Rao
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

106 टीमों के बीच एआई आधारित नवाचार श्रेणी में हासिल किया दूसरा स्थान दूसरी टीम को तीसरा स्थान

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के एटीएल-बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता ‘मेक इन सिलिकॉन-2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो पुरस्कार हासिल किए हैं। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), तकनीकी नवाचार और रचनात्मक सोच के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय एवं भिलाई का गौरव बढ़ाया।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), नया रायपुर में 13 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की के प्रोफेसरों द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता की ‘स्मार्ट इनोवेशन इन एआई एम्बेडेड प्लेटफॉर्म’ श्रेणी में विद्यालय की टीम ने 106 प्रतिभागी टीमों के बीच दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस टीम में पी. मयंक, शुभम प्रजापति और श्रेयस शामिल थे। टीम को 5,500 रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, ‘एआई इन सर्किट सिस्टम’ श्रेणी में विद्यालय की दूसरी टीम ने 70 प्रतिभागी टीमों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया। इस टीम में अभिजय चौधरी, अलौकिक और अमीन खान शामिल थे। टीम को 3,000 रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के माध्यम से विकसित की जा रही वैज्ञानिक अभिरुचि, नवाचार क्षमता और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। इस प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने, नए प्रयोग करने और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता में दो पुरस्कार हासिल करना विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। इस उपलब्धि से भिलाई इस्पात संयंत्र, विद्यालय प्रबंधन और समूचा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी
खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में कार्रवाई , 7 वाहन जब्त, मालिकों पर प्रकरण दर्ज
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 76472 नए मामले
राजस्थान में भाजपा 450 रुपए में देगी रसोई गैस, सीएम बघेल बोले- पीएम पूरे देश को दे 450 रुपए सिलेंडर
CG Breaking : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सुबह मिली लाश तो खुला मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, आठ यात्रियों की मौत
Next Article चखने में चिकन खाना पड़ गया भारी, गले में अटकी हड्‌डी और फट गई आहार नली

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?